
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों मदरहुड के साथ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। इस जर्नी में रणवीर सिंह हर कदम पर उनका साथ दे रहे हैं। हाल ही में दोनों उनके नए घर में देखा गया। दोनों का नया घर बन रहा है और इसका का काम जोर शोर से चल रहा है। हालिया झलकियों से जाहिर हो रहा है कि दोनों का घर अब लगभग पूरा हो गया है और अब जल्द दोनों इस घर में मूव करने की तैयारियां कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि कपल के घर का इंटीरियर होना ही बाकी रह गया है। फिलहाल घर से ज्यादा दीपिका पादुकोण के बेबी बंप ने लोगों का ध्यान खींचा है। लोगों की नजर कपल इस हैप्पी मोमेंट से नहीं हट रही है।
वायरल हो रहा वीडियो
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की आउटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दोनों इस वीडियो में अपने घर की बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं। घर का जायजा लेते हुए दोनों एक दूसरे से बातचीत करते नजर आए। ऐसा जाहिर है कि अब जल्द ही दोनों अपने नए घर में मूव करें और अपने दोनों बच्चों की परवरिश इसी घर में करेंगे। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा, वो ऑल व्हाइट कॉर्ड सेट में नजर आईं, वहीं रणवीर सिंह रेड टी-शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक कैप पहने हुए थे। इस वक्त जब दोनों अपनी घर की बालकनी में घूम रहे थे तो बेबी बंप साफ तौर पर नजर आ रहा था।
इस तरह दी थी खुशखबरी
बता दें, कुछ दिनों पहले ही दोनों ने दीपिका पादुकोण की दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। 19 अप्रैल 2026 को दोनों ने गुड न्यूज दी और अपनी बेटी दुआ की एक अधूरी झलक साझा की। सामने आई झलक में बेटी के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट स्टिक नजर आईं, जिसमें दो पिंक निशान थे, जिसका सीधा मतलब है कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं। ये पोस्ट तेजी से वायरल हुआ और लोगों के बधाई संदेश की भरमार लग गई। कई फिल्मों सितारों के साथ ही फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
पहली प्रेग्नेंसी के आखिरी दिन रहे मुश्किल
कुछ वक्त पहले एक बातचीत के दौरान दीपिका पादुकोण ने अपनी पिछली प्रेग्नेंसी के बारे में बातचीत की और बताया कि उनकी पहली प्रेग्नेंसी के आखिरी दिन थोड़े ज्यादा मुश्किल थे। उन्होंने कहा, ‘आठवें और नौवें महीने में मुझे काफी कुछ झेलना पड़ा। डिलिवरी भी आसान नहीं थी।’ दीपिका ने अपनी बेटी के नाम को लेकर भी बातचीत की। इसी दौरान उन्होंने बताया, ‘मुझे लगता है हमारे लिए जो सबसे ज्यादा अहम चीज थी कि हम बेबी को अपनी गोद में लें और उसे देखने दें कि वो किस नई दुनिया में आई है। हमने उसे थोड़ा वक्त दिया ताकि वो अपनी पर्सनालिटी बिल्ड करना शुरू करे। ये हमें किसी खूबसूरत सार की तरह ही लग रहा था कि वो हमारे लिए क्या मायने रखती है, वो हमारे लिए क्यों मायने रखती है।’
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही अल्लु अर्जुन के साथ ‘राका’ में नजर आएंगी। वहीं रणवीर सिंह के पास भी कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने अगली फिल्म ‘प्रल्य’ पर काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा ये भी चर्चाएं हैं कि ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ की सफलता के बाद वो एक और फिल्म साथ में बनाने की योजना बना रहे हैं।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
