श्मशान घाट पहुंचे शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी, किया दावा- आत्माओं से की बात

श्मशान घाट पहुंचे शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी, किया दावा- आत्माओं से की बात

शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी टीवी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक थी, लेकिन 2025 में शेफाली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, इस खबर से पूरी इंडस्ट्री ही नहीं एक्ट्रेस के फैंस भी हैरान रह गए। मात्र 42 साल की उम्र में शेफाली का निधन हो गया। एक्ट्रेस के निधन के बाद उनके पति पराग त्यागी बुरी तरह टूट गए और अब तक उनकी मौत के सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं। आज भी पराग शेफाली की यादों में जी रहे हैं, जिसकी झलक उनके सोशल मीडिया अकाउंट में भी देखने को मिलती है। अब आलम ये है कि पराग श्मशान घाट तक पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने दावा किया कि उन्होंने मृत लोगों की आत्माओं को महसूस किया है और पीपल पर एक अजीब सफेद चेहरा देखा, जिसे देखकर वह दहल गए।

श्मशान घाट पहुंचे पराग त्यागी

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पराग त्यागी अब यूट्यूब चैनल भी शुरू कर चुके हैं, जिसमें वह अक्सर अपनी परी यानी शेफाली से जुड़ी बातें साझा करते रहते हैं। व्लॉग में पराग अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अनुभव और अन्य चीजें साझा करते रहते हैं। अब हाल ही में पराग त्यागी मोदीनगर के श्मशान घाट पहुंचें, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। पराग ने इस वीडियो में दावा किया कि उन्होंने यहां मृत लोगों की आत्माएं और कुछ विचित्र चीजें महसूस की हैं।

श्मशान में दिखी अजीब एक्टिविटी

पराग त्यागी ने दावा किया कि श्मशान घाट में उन्होंने निगेटिव एनर्जी महसूस की और अदृश्य शक्तियों से बात की है। पराग कैमरे से श्मशान घाट के इर्द-गिर्द का माहौल दिखाते हैं और कहते हैं कि मुझे एनर्जी महसूस होना शुरू हो गई है। इसके बाद वह कहते हैं कि उन्हें श्मशान घाट में अजीब एक्टिविटी दिखाई दे रही है और अजीब आवाजें भी आ रही हैं। उन्होंने आत्माओं से बात करते हुए कहा- मैं यहां आपको परेशान करने नहीं आया हूं। आप जहां हैं, खुश और शांति से रहें। इसके बाद उन्होंने श्मशान घाट में लगी भगवान कृष्ण और अर्जुन की पेंटिंग दिखाई, जिसमें श्रीकृष्ण का अर्जुन को दिया उपदेश लिखा था। पराग इसके बाद कहते हैं कि हरी हमारे साथ हैं, परी (शेफाली) हमारे साथ है। फिर किस  बात का डर।

शेफाली जरीवाला की मौत

बता दें, जून 2025 में शेफाली जरीवाला की मौत की खबर आई थी। एक्ट्रेस ने 27 जून को अपने घर में सत्यनारायण की पूजा खी थी, जिसके चलते उन्होंने व्रत रखा था। इसके बाद उन्होंने कुछ एंटी-एजिंग दवाएं और ग्लूटाथियोन इंजेक्शन और विटामिन सी ड्रिप ली थी। इसके कुछ घंटे बाद एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद पराग उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ेंः मंदाकिनी से कम खूबसूरत नहीं हैं बेटी, नैन-नक्श से लेकर रंगत तक में मां की कॉपी हैं राबजे, तस्वीरें देख आप भी करेंगे तारीफ

करीबी को खोकर दर्द में सलमान खान, गम में डूबा पूरा खान परिवार, भतीजे निरवाण के नहीं रुके आंसू

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp