‘हम एक परिवार हैं, एक टीम हैं’, भरत तख्तानी से तलाक के बाद भी नहीं बिगड़ा ईशा देओल का रिश्ता, बोलीं- मैं सिंगल मदर नहीं हूं

‘हम एक परिवार हैं, एक टीम हैं’, भरत तख्तानी से तलाक के बाद भी नहीं बिगड़ा ईशा देओल का रिश्ता, बोलीं- मैं सिंगल मदर नहीं हूं

साल 2024 में ईशा देओल और भरत तख्तानी ने अलग होने का फैसला किया और दोनों ने अपने तलाक को सार्वजनिक कर दिया। इस तलाक के बावजूद दोनों के रिश्ते में खट्टास नहीं आई और दोनों आज भी खास बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों हर मुश्किल भरे वक्त में एक दूसरे के सपोर्ट में खड़े रहते हैं। हर स्पेशल इवेंट को भी दोनों साथ मिलकर सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं। ईशा देओल ने अपने रिश्ते पर खुद बात की और बताया कि उनके रिश्ते में आज भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान जिंदा है। उन्होंने ये भी जोड़ा कि वो एक टीम के तौर पर काम करते हुए अपनी दोनों बेटिंयों राध्या और मिराया की परवरिश कर रहे हैं।

ईशा-भरत कैसे कर रहे को पेरेंटिंग

बॉम्बे टाइम्स के एक इंटरव्यू में ईशा देओल ने बताया कि भरत से तलाक के बाद भी उनकी जिंदगी में खास बदलाव नहीं आए हैं, उनके अनुसार पेरेंटिंग ज्वाइंट एफर्ट होता है। को-पेरेंटिंग ही उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है। दोनों ही अपने बच्चों की भलाई के लिए कमिटेड हैं। ईशा देओल ने कहा, ‘मैंने कहना चाहती हूं कि भले ही मैं सिंगल हूं, लेकिन मैं सिंगल मदर नहीं हूं। भगवान की दया से भरत और मैं एक टीम की तरह हैं और हम मिलकर को-पेरेंटिंग कर रहे हैं। हम एक परिवार हैं और हमारे लिए हमेशा बच्चे ही सबसे पहले हैं। हम उन्हें प्यार और केयप देंगे और उनकी जिंदगी के मजबूत स्तंभ बनेंगे। हम इस दिशा में तत्पर हैं।’

बदल गई हैं प्राथमिकताएं

ईशा देओल ने ये भी बताया कि इन दिनों वो अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘घूंघट’ में नजर आएंगी। बातों ही बातों में ईशा ने ये भी बताया कि मदरहुड ने किस तरह से उनकी प्रायॉरिटीज को बदल दिया है। अब वो अपने प्रोजेक्ट्स और फिल्मों को सिलेक्ट करने में काफी सिलेक्टिव हो गई हैं। उन्होंने कहा, ‘एक मां के तौर पर यह स्वाभाविक है कि आपकी प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। मैं अपने बच्चों के साथ रहना चाहती हूं और उनकी परवरिश में सक्रिय रूप से शामिल होना चाहती हूं।’

भरत और ईशा का रिश्ता

बता दें, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने साल 2012 में भरत तख्तानी के साथ शादी की थी। साल 2017 में ईशा देओल पहली बार बेटी राध्या की मां बनीं और साल 2019 में उन्होंने बेटी मिराया को जन्म दिया। ईशा और भरत बचपन के दोस्त थे और साथ में दोनों ने पढ़ाई की थी। 11 साल की शादी के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। उन्होंने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट के जरिए दुनिया को इस बार में बताया था।

ये भी पढ़ें:  38 साल की उम्र में फेमस सिंगर पेप्सी शर्मा का निधन, हार्ट अटैक बना काल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp