
अनन्या पांडे की फिल्म चांद मेरा दिल बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है। हालांकि ओपनिंग डे के बाद दूसरे दिन फिल्म का आंकड़ा मेकर्स के चेहरे पर मुस्कान लाया। हालांकि दोनों दिनों फिल्म ने उम्मीद से कम कमाई की है। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक चांद मेरा दिल फिल्म ने पहले दिन 2 करोड़ 90 लाख रुपयों की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे दिन 3.75 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है।
7 करोड़ के पास रहा कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, धर्मा प्रोडक्शंस की इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 4,884 शो में 3.75 करोड़ रुपये कमाए। पहले दिन के 2.90 करोड़ रुपये के मुकाबले फिल्म की कमाई में 25% की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय सकल कलेक्शन 8.01 करोड़ रुपये और शुद्ध कलेक्शन 6.75 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म को पहले शनिवार को देशभर में व्यापक रूप से प्रदर्शित किया गया, जिसमें 4,884 शो हुए। हालांकि, दिन भर सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या अपेक्षाकृत मध्यम रही, और हिंदी दर्शकों की कुल उपस्थिति 18.79 प्रतिशत रही।
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म हैदराबाद में रहने वाले दो कॉलेज छात्रों चांदनी (अनन्या पांडे) और आरव (लक्ष्य) की दोस्ती से शुरू होकर प्रेम कहानी में तब्दील हो जाती है। उनके रिश्ते में तब मोड़ आता है जब चांदनी अचानक गर्भवती हो जाती है, जिससे एक अराजक स्थिति पैदा हो जाती है। फिल्म में आस्था सिंह, प्रथम राठौड़, आशीष दुबे, अंकुर पोद्दार और एल्विस जोस भी अहम भूमिकाओं में हैं। विवेक सोनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है और यह 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
म्यूजिक एल्बम की हुई खूब तारीफ
फिल्म में कहानी को काफी कमजोर बताया गया था और अपने मकसद को महसूस नहीं करा पाती है। इंडिया टीवी की तरफ से किए गए रिव्यू में भी इस फिल्म को महज 2 स्टार दिए गए थे। हालांकि इसके म्यूजिक की खूब तारीफ हुई है। म्यूजिक डायरेक्टर सचिन-जिगर की इस जोड़ी ने कमाल के गाने बनाए हैं और लोगों को काफी पसंद भी आए हैं।
ये भी पढ़ें- फिर सोशल मीडिया पर छा गया ऐश्वर्या राय का कान्स वाला लुक, खूबसूरत ड्रेस में जमकर हो रही तारीफ
है जवानी तो इश्क होना है फिल्म के बाद रिटायर हो जाएंगे डेविड धवन? करण जौहर ने खुद बताई सच्चाई
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






