digital products downloads

क्या सरप्राइज ओपनिंग दे पाएगी मृणाल और सिद्धांत की ‘दो दीवाने सहर में’? पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहेगा हाल

क्या सरप्राइज ओपनिंग दे पाएगी मृणाल और सिद्धांत की ‘दो दीवाने सहर में’? पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहेगा हाल

Image Source : INSTAGRAM/@MRUNALTHAKUR
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी

‘दो दीवाने सहर में’ से उम्मीद है कि यह अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करेगी। शुरुआती ट्रेंड्स से पता चलता है कि थिएटर्स में लगातार ऑक्यूपेंसी के साथ पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। यहां फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ओवरऑल ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट पर एक नजर डालें। मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। उम्मीद है कि यह रोमांटिक मूवी सभी को पसंद आने वाली है। रवि उदयवार के डायरेक्शन में बनी ‘दो दीवाने सहर में’ बॉक्स ऑफिस पर तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ को कड़ी टक्कर देते नजर आने वाली है।

दो दीवाने सहर में की पहले दिन की कमाई

‘दो दीवाने सहर में’ प्यार और खुद को खोजने का सफर दिखाती है, जिसमें झिझक, उम्मीद और अचानक मिले इमोशनल बॉन्डिंग के पल दिखाया गया है। इस प्रोजेक्ट को संजय लीला भंसाली ने सपोर्ट किया है। हालांकि, टिकट खिड़कियों पर ओपनिंग रिस्पॉन्स कुछ खास नहीं था। वहीं, Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन शाम तक लगभग 1.25 करोड़ रुपये कमाए है। फिल्म की यह शुरुआती रफ्तार भले ही धीमी नजर आ रही हो, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ के सहारे कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।

20 फरवरी, 2026 को दो दीवाने सहर में हिंदी ऑक्यूपेंसी 7.40% थी।

थिएटर में दो दीवाने सहर में पहले दिन हिंदी (2D) ऑक्यूपेंसी

  • मॉर्निंग शो: 5.77%
  • दोपहर के शो: 8.48%
  • शाम के शो: 7.94%
  • नाइट शो: 0%

दो दीवाने सहर में की कहानी

जिंदगी की उथल-पुथल और इमोशन से भरे शहर में शशांक और रोशनी रोमांस और खुद को खोजने की कोशिश करते हैं। साथ ही शक, उम्मीद और अचानक नजदीकी का भी एहसास करते हैं। यह एक ऐसी मिलेनियल लव स्टोरी है, जो प्यार के किसी भव्य सपने को नहीं दिखाती, बल्कि उन असुरक्षाओं की बात करती है, जिनसे आज का हर दूसरा युवा जूझ रहा है। रवि उदयवार द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा में मुख्य कलाकार सिद्धांत चतुर्वेदी (शशांक) और मृणाल ठाकुर (रोशनी) हैं। वहीं, ईला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, विराज गेहलानी, संदीपा धर, दीपराज राणा, मोना अम्बेगांवकर, अचिंत कौर, नवीन कौशिक और मास्टर इनेश कोटियन सहायक भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढे़ं-

बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई 2026 की रोमांटिक-ड्रामा, बजट का आधा भी नहीं निकाल पाई, ‘मास महाराजा’ का स्टारडम पड़ा फीका

तलाक की अफवाहों के बीच दिव्या अग्रवाल का रोमांटिक पोस्ट, पति संग शेयर किया कोजी वीडियो, बोलीं- तुम ही मुझे समझाते हो

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp