digital products downloads

ढलती उम्र ने मशहूर एक्ट्रेस से छीना काम, बेरोजगार होने पर हुईं भावुक

ढलती उम्र ने मशहूर एक्ट्रेस से छीना काम, बेरोजगार होने पर हुईं भावुक

फिल्मों और टीवी जगत की दिग्गज अभिनेत्री अनीता कंवल इन दिनों चर्चा में हैं। एक समय था जब अनीता कंवल टीवी से लेकर फिल्मों तक की दुनिया पर राज कर रही थीं। उनके पास इतना काम था कि उनके पास सांस लेने का भी समय नहीं था। वह एक साथ 13 शोज में काम कर रही थीं और आज अनीता कंवल के पास कोई काम नहीं है। दिग्गज अभिनेत्री लंबे समय से काम के लिए ठोकरें खा रही हैं। 72 साल की उम्र में भी उन्हें ऑडिशन देने पड़ रहे हैं और उससे भी ज्यादा दुख की बात ये है कि उनके ऑडिशन को रिजेक्ट कर दिया जा रहा है, जिस पर अब उनका दुख छलक उठा है। अनीता कंवल ने इस बात पर दुख जताया कि वह 40-45 साल से काम कर रही हैं, इसके बाद भी उन्हें ऑडिशन देने पड़ रहे हैं। लोग उनसे पूछते हैं, क्या काम किया है और फिर ऑडिशन रिजेक्ट कर देते हैं।

काम को भटक रहीं अनीता कंवल

अनीता कंवल ने हाल ही में काम न मिलने पर अपना दुख जाहिर किया। अनीता कंवल ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में काम न मिलने पर बात की और कहा कि कई बार उनके मन में ये ख्याल आता है कि खुद को बर्बाद कर लें। वह अक्सर भगवान से प्रार्थना करती हैं कि वह उन्हें उठा लें, क्योंकि वो अब बेमतलब की जिंदगी और नहीं जीना चाहतीं। अनीता कंवल ने बताया कि वह एक समय पर एक साथ 13 शोज में काम कर रही थीं और आज ये हालत है कि उनके पास काम ही नहीं है।

काम न मिलने पर भावुक हुईं अनीता कंवल

दिग्गज अभिनेत्री ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा- ‘मुझे 45 साल तक काम करने के बाद भी आज जब कहा जाता है कि आप आकर ऑडिशन दीजिए और फिर रिजेक्ट कर दी जाती हूं तो आप सोच सकते हैं कि मुझ पर क्या बीतती होगी। कई बार तो लोग ये भी कहते हैं- अपना इंट्रोडक्शन दीजिए। जब मुझसे पहली बार ये कहा गया तो मैंने कहा- मैं अनीता कंवल हूं और मैं तब से एक्टिंग कर रही हूं, जब आपमें से ज्यादातर लोग, जो ये ऑडिशन देख रहे हैं वो पैदा  भी नहीं हुए थे। ये सुनकर सभी चुप रह गए थे।’

72 की उम्र में भी हो रहीं रिजेक्ट

अनीता कंवल कहती हैं – ‘मैं फिर भी ऑडिशन के लिए जाती हूं, लेकिन किसी को पसंद ही नहीं आ रही हूं। वो कहते हैं कि फेस बहुत ओवर एक्सपोज हो चुका है। हालांकि, मुझे टेलीविजन किए ही 8 साल बीत चुके हैं। ओटीटी पर मैंने ‘रायसिंघानी’ शो किया था, लेकिन वो टीवी शो नहीं है। मैं नाम नहीं लेना चाहूंगी, लेकिन ऐसे कई एक्टर हैं जो हर सीरीज, हर फिल्म में दिख रहे हैं। तो क्या वो ओवर एक्सपोज नहीं हो रहे? क्या सिर्फ अनीता कंवल ही ओवर एक्सपोज्ड है? शायद समय ही ठीक नहीं है। एक समय था जब मैं एक साथ 13 शोज कर रही थी। अब कभी-कभी सोचती हूं तो लगता है खुद को खत्म कर लूं, बर्बाद कर लूं। मैं दो-तीन दिन पहले ही अपनी बेटी को कह रही थी- मैं क्यों जी रही हूं? मैं कला और समाज को क्या दे रही हूं?’

ये भी पढ़ेंः राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से आधी रात मांगी माफी, ‘पेड्डी’ इवेंट में हुआ ब्लंडर, उड़ा मजाक तो बोले- ‘भुलक्कड़ हूं’

TVF की 5 एपिसोड वाली सीरीज, 24 दिन से OTT पर जमा रखा है कब्जा, पहले सीजन को IMDb पर मिली 9.2 की रेटिंग, दूसरे का दिखा जलवा

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp