थ्रिल और सस्पेंस से लबालब, 7.7 IMDb रेटिंग, OTT की सबसे भौकाली कॉप-ड्रामा सीरीज

थ्रिल और सस्पेंस से लबालब, 7.7 IMDb रेटिंग, OTT की सबसे भौकाली कॉप-ड्रामा सीरीज

उत्तर प्रदेश के एक ऐसे दौर की कल्पना कीजिए जहां कानून की नहीं, बल्कि सिर्फ खौफ और बंदूकों की भाषा चलती थी। एक ऐसा बदनाम शहर जहां आम इंसान सूरज ढलने के बाद बाहर निकलने से कतराता था और पूरा इलाका दो बेरहम क्रिमिनल गैंग्स के शिकंजे में कस चुका था। ऐसे में एंट्री होती है एक ऐसे जांबाज और बेखौफ आईपीएस अफसर की, जो अपनी जान की परवाह किए बिना अपराधियों के इस साम्राज्य को उखाड़ फेंकने की कसम खाता है। मुजफ्फरनगर की सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक कड़क कॉप-ड्रामा वेब सीरीज साल 2020 में रिलीज हुई, जो आपको एक ऐसे पुलिसवाले के सफर पर ले जाती है, जिसने अकेले दम पर पूरे सिस्टम की सुस्ती को तोड़ा और गुंडों के मन में कानून का असली खौफ पैदा किया। ये सीरीज असल भौकाली दुनिया की सैर कराती है।

क्या है भौकाली शो की कहानी?

भौकाल वेब सीरीज की कहानी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह कहानी आईपीएस अधिकारी नवीन सिकेरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका तबादला एक ऐसे शहर में कर दिया जाता है, जिसे क्राइम कैपिटल माना जाता है। वहां कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं होती और आम जनता खौफ के साए में जीने को मजबूर होती है। पूरे शहर पर शौकीन गैंग और पिंटू-चिंटू जैसे स्थानीय बाहुबलियों का दबदबा होता है, जिन्हें राजनीतिक संरक्षण भी हासिल रहता है।

किस दिशा में आगे बढ़ती है कहानी?

नवीन सिकेरा इस अराजकता और खौफ के साम्राज्य को खत्म करने का बीड़ा उठाते हैं। वे न सिर्फ अपनी टीम में नया जोश भरते हैं, बल्कि अपराधियों के मन में कानून का डर पैदा करने के लिए एक सख्त मुहिम शुरू करते हैं। इस सफर में उन्हें भ्रष्टाचार, आपसी गुटबाजी और अपनी जान के खतरों का सामना करना पड़ता है। अपनी सूझबूझ और साहस के बल पर सिकेरा एक-एक कर अपराधियों का सफाया करते हैं और शहर में शांति बहाल करते हैं। यह सीरीज अपराध के खिलाफ एक जांबाज पुलिस अफसर के भौकाल यानी रौब और संकल्प की एक रोमांचक दास्तान है।

IMDb रेटिंग और कहां देखें?

अपराध और एक्शन से भरपूर लोकप्रिय वेब सीरीज ‘भौकाल’ को दर्शक ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एम एक्स प्लेयर पर बिल्कुल मुफ्त देख सकते हैं। सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं और दोनों ही सीजन धांसू है। दोनों सीजन में 10-10 एपिसोड हैं। दर्शकों और समीक्षकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण इसे IMDb पर 7.8/10 की शानदार रेटिंग हासिल हुई है। इसी के दम पर ये सीरीज आज भी सबसे शानदार सीरीज में गिनी जाती है। सबसे भौकाली सीरीज का नाम जब भी लिया जाता है तो मोहित रैना की सीरीज का नाम टॉप पर आता है।  

शो की कास्ट

इस सीरीज की सफलता के पीछे इसके बेहतरीन कलाकारों का हाथ है। इसके मुख्य किरदार, जांबाज एसएसपी नवीन सिकेरा की भूमिका को अभिनेता मोहित रैना ने परदे पर जीवंत किया है। उनके अलावा सीरीज में अभिमन्यु सिंह (शौकीन के किरदार में), सिद्धांत कपूर (चिंटू डेढ़ा), प्रदीप नागर (पिंटू डेढ़ा), बिदिता बाग और गुल्की जोशी जैसे उम्दा कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। इस पूरी सीरीज का कुशल निर्देशन जतिन वागले ने किया है, जिन्होंने मुजफ्फरनगर के उस दौर के खौफनाक माहौल और पुलिस की कड़क कार्यशैली को बहुत ही सधे हुए और वास्तविक अंदाज में परदे पर उतारा है।

ये भी पढ़ें:  क्यों कटा पुराने अन्नू भैया का ‘गुल्लक’ से पत्ता, रखी ऐसी डिमांड की मेकर्स ने खोज लिया नया चेहरा, सीजन 5 में मचाएगा धमाल

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp