digital products downloads

दूरदर्शन का 780 एपिसोड वाला हिट शो, 90s में सब पर पड़ा भारी, बदल दी TV शो की परिभाषा

दूरदर्शन का 780 एपिसोड वाला हिट शो, 90s में सब पर पड़ा भारी, बदल दी TV शो की परिभाषा

90 के दशक में टीवी सिर्फ मनोरंजन का ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के एक साथ बैठने का भी बहाना हुआ करता था। इस दौर में जब भी कोई शो आता, पूरा परिवार साथ बैठकर देखता। इस दौर में ज्यादातर ऐसे ही शो आते थे, जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख सके। खासतौर पर दूरदर्शन में आने वाले शोज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता था। 80-90 के दशक में रामायण-महाभारत जैसे पौराणिक धारावाहिकों के अलावा इधर-उधर जैसे शो भी आए, जो दर्शकों को खूब हंसाते। इसी दौरान एक और सीरियल ने दस्तक दी, जिसने लोगों को टीवी स्क्रीन से बांध दिया। ये शो था ‘शांति – एक औरत की कहानी’, जिसमें मंदिरा बेदी लीड रोल में थीं।

शांति में मंदिरा बेदी का अभिनय

मंदिरा बेदी ने ‘शांति- एक औरत की कहानी’ में मुख्य भूमिका निभाई थी और अपने दमदार अंदाज से सबको हैरान कर दिया था। वहीं इस सीरियल की खासियत थी रहस्य और थ्रिल से भरी इसकी कहानी, जो बदले और धोखे के इर्द-गिर्द घूमती है। मंदिरा बेदी ने 780 एपिसोड वाले इस सीरियल में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो अपने पिता के घर में न्याय पाने के लिए एक अमीर और प्रभावशाली फिल्म मेकर से कानूनी लड़ाई लड़ती है।

‘शांति’ ने बदल दी टीवी की हीरोइन की डेफिनेशन

‘शांति- एक औरत की कहानी’ की शुरुआत 1994 में हुई थी। दूरदर्शन पर जब इस शो की शुरुआत हुई दर्शकों से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ‘शांति’ इंडियन टीवी का पहला बड़ा डेली सोप माना जाता है। ये वो समय था जब महिलाओं को टीवी पर सीधी-सादी, चुप रहने वाली और हर बात पर बस हामी भर देने वाली इंसान के तौर पर दिखाया जाता था। लेकिन, ‘शांति’ इन सब महिलाओं से बिलकुल अलग थी। वह अपने हक के लिए लड़ना और उसे हासिल करना जानती थी।

मंदिरा बेदी ने निभाया महिला पत्रकार का रोल

‘शांति’ में मंदिरा बेदी ने एक महिला पत्रकार की भूमिका निभाई थी, जो अन्याय के खिलाफ लड़ना, सच को उजागर करना और अपने अधिकार के लिए लड़ना जानती है। ये महिला पत्रकार अपनी मां के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती है और एक रसूखदार परिवार से बदला लेने निकल पड़ती है। शांति अपनी मां के साथ हुए बलात्कार का सच सामने लाने के साथ-साथ अपने अधिकार के लिए भी लड़ाई लड़ती है और इस लड़ाई में ऐसे लोगों का सामना करती है जो बेहद प्रभावशाली होते हैं। इस सीरियल के हर एपिसोड के बाद बस दर्शक इसी सोच में डूबे रहते थे कि अगले एपिसोड में क्या होगा।

परिवार साथ बैठकर देखता था सीरियल

करीब 780 एपिसोड वाले सीरियल ‘शांति’ ने ही मंदिरा बेदी को घर घर में पहचान दिलाई और उनके करियर को भी उड़ान दी। अब इस शो को 30 साल से ज्यादा का समय गुजर गया है, लेकिन आज भी इसकी चर्चा होने पर मंदिरा बेदी का चेहरा आंखों के सामने आ जाता है। आज भी जब लोग दूरदर्शन के पुराने सीरियल्स का जिक्र करते हैं, ‘शांति’ का नाम जरूर सामने आता है।

ये भी पढ़ेंः दीपिका कक्कड़ पर टूटा दुखों का पहाड़, अब घर के मुखिया की तबीयत हुई खराब, ब्रेन स्ट्रोक के बाद ICU में कराए गए भर्ती

5 महीने से रिलीज को तरस रही सुपरस्टार की फिल्म, सेंसर से अब तक नहीं मिला फाइनल सर्टिफिकेट, छलका प्रोड्यूसर का दर्द

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp