
अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के अब तक चार सीजन आ चुके हैं और चारों ही सीजन सफल रहे हैं। इस सीरीज में सचिव जी की भूमिका निभाने वाले जीतेंद्र कुमार से लेकर प्रधान जी की भूमिका निभाने वाले रघुवीर यादव और नीना गुप्ता सभी ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिल जीते हैं। इस हिट सीरीज के अब तक चार सीजन आ चुके हैं और चारों में सचिव जी अभिषेक त्रिपाठी, प्रधान जी बृजभूषण, मंजू देवी, उप प्रधान प्रहलाद चा, रिंकी और सहायक सचिव विकास बाबू अहम किरदार रहे हैं। विकास का किरदार भी ‘पंचायत’ के सबसे महत्वपूर्ण किरदारों में से एक है, जो चंदन रॉय ने निभाया है। अब चंदन रॉय अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका नाम है ‘आरजे बस्तर’, जिसकी गूंज अब फ्रांस तक पहुंच गई है।
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में ‘आरजे बस्तर’ का प्रीमियर
चंदन रॉय, चित्राशी रावत, हर्ष राजपूत और नेहा साहू स्टारर ‘आरजे बस्तर’ का हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में भी प्रीमियर हुआ, जहां इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान दुनियाभर से आए फिल्म प्रेमियों ने इसकी कहानी की तारीफ की। पिछले दिनों ही मेकर्स ने इस फिल्म का ऐलान किया था और अब कान में इसके प्रीमियर ने इसे फिर चर्चा में ला दिया है।
क्या है ‘आरजे बस्तर’ की कहानी
डायरेक्टर मनीष मणिकपुरी और निर्माता पवन कुमार सिंह द्वारा पीकेएस प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ‘आरजे बस्तर’ की कहानी छत्तीसगढ़ की एक आदिवासी लड़की के स्ट्रगल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आरजे बननने का सपना देखती है और तमाम मुश्किलों और संसाधनों की कमी के बावजूद रेडियो जॉकी बनने के लिए संघर्ष करती है। खास बात तो ये है कि ये फिल्म ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोगों की चुनौतियों को बहुत ही संवेदनशील तरीके से सामने लाती है।
फिल्म की कास्ट
फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें ‘पंचायत’ फेम चंदन रॉय मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ फिल्म में हर्ष राजपूत, चित्राशी रावत, नेहा साहू, पुष्पेंद्र सिंह, संजय महानंद, सुनील तिवारी, पवन कुमार गुप्ता, संगीता निषाद और आशीष झा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ेंः दूरदर्शन का 780 एपिसोड वाला हिट शो, 90s में सब पर पड़ा भारी, बदल डाली टीवी हीरोइन की डेफिनेशन
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






