पूजा बेदी का भी शिल्पा शिंदे पर फूटा गुस्सा, लगाए थे झूठे शोषण के आरोप

पूजा बेदी का भी शिल्पा शिंदे पर फूटा गुस्सा, लगाए थे झूठे शोषण के आरोप

टीवी की  मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने शोषण के झूठे आरोप लगाने की बात कबूल की थी। जिसके बाद से शिल्पा को खूब ट्रोल किया जा रहा है। अब तक कई लोगों ने शिल्पा को ऑनलाइन फटकार लगाई है। अब पूजा बेदी भी इस लिस्ट में जुड़ गई हैं और शिल्पा को जोरदार फटकार लगाई है। 

क्या बोलीं पूजा बेदी?

शिल्पा शिंदे के इंटरव्यू के बाद उनकी खूब आलोचना हो रही है और झूठे केस के आरोपों पर उन्हें खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। अब पूजा बेदी ने भी न्यूज9 से बात कर शिल्पा की आलोचना की है। पूजा ने कहा, ‘कोई भी महिला जो पीड़ितों की रक्षा के लिए बने कानूनों का दुरुपयोग करती है, चाहे वह प्रतिशोध, व्यक्तिगत लाभ, प्रभाव, प्रचार या दुर्भावना के लिए हो, वह उन कानूनों के मूल उद्देश्य के साथ विश्वासघात कर रही है जिनके लिए ये कानून बनाए गए थे। झूठे आरोप न केवल निर्दोष लोगों के जीवन को नष्ट करते हैं बल्कि वास्तविक पीड़ितों की बात पर विश्वास करना भी मुश्किल बना देते हैं। कानून का ऐसा दुरुपयोग अस्वीकार्य है और इसके गंभीर परिणाम होने चाहिए।’ पूजा यहीं नहीं रुकीं और आगो कहा, ‘एक ऐसी महिला के रूप में जिसने दशकों तक महिलाओं के अधिकारों की वकालत की है, मेरा मानना ​​है कि कोई भी महिला जो यौन उत्पीड़न या दुर्व्यवहार के पीड़ितों की रक्षा के लिए बने कानूनों का दुरुपयोग करती है, वह उन लोगों के साथ अन्याय करती है जो वास्तविक आघात, पीड़ा और शोषण का सामना करते हैं। जब झूठे आरोप लगाए जाते हैं, तो वे न केवल निर्दोष व्यक्तियों को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि वैध शिकायतें लेकर सामने आने वाली महिलाओं की विश्वसनीयता को भी कम करते हैं।’

 क्या है पूरा मामला?

शिल्पा ने साल 2017 में अपने टीवी शो भाभी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ सेक्सुअल हैरासमेंट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले के बाद काफी सुर्खियां देखने को मिली थीं और शो के प्रोड्यूसर के लिए भी काफी मुश्किलें रही थीं। इस मामले के कुछ साल बाद शिल्पा ने हाल ही में इन आरोपों पर बात करते हुए कहा कि ये सभी आरोप झूठे थे और उन्होंने मजबूर होकर ये कदम उठाया था। 

ये भी पढ़ें-शिल्पा शिंदे को भारी पड़ा कबूलनामा, प्रोड्यूसर पर लगाए झूठे आरोप मामले में AICWA की एंट्री, CM फडणवीस से की जरूरी अपील

खूब तारीफों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर, बॉबी देओल का स्टारडम भी नहीं आया काम

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp