
कान्स फिल्म फेस्टिवल हो और ऐश्वर्या राय की चर्चा न हो ऐसा कम ही होता है। कम से कम बीते कुछ साल से लगातार ऐसा ही रहा है। बीते रोज यानी 23 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 का समापन हो गया और यहां लॉरियल ब्रांड की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर ऐश्वर्या राय ने अपनी अदाओं का तड़का लगाया। मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल करने वाली सुपरस्टार हीरोइन ऐश्वर्या ने कान्स फिल्म फेस्टिल के आखिरी दोनों दिनों हिस्सा लिया है। पहले दिन यानी 22 मई को उन्होंने एक ब्लू ड्रेस में अपनी खूबसूरती का कहर ढाया। वहीं समापन यानी 23 मई वाले दिन भूरा गाउन पहनकर वाहवाही बटोरी है। अब ऐश्वर्या की समापन ईवेंट की भी तस्वी
किसने डिजाइन की थी ड्रेस?
ऐश्वर्या राय ने कान्स में अपने हालिया अपीयरेंस और इंटरव्यू के लिए, अभिनेत्री ने फजोला नीला द्वारा डिजाइन किया गया एक खास गाउन पहना, जिसमें शाही शान, पुराने हॉलीवुड का ग्लैमर और रेड कार्पेट की ड्रामेटिक इमेजिनेशन का अद्भुत मिश्रण था। इस लुक ने तुरंत ऑनलाइन सबका ध्यान खींचा, फैशन प्रेमियों ने शानदार फेदर केप और क्रिस्टल से सजे गाउन की खूब तारीफ की, जो अलौकिक और प्रभावशाली दोनों लग रहा था। कान्स में नाटकीय फैशन को अपनाने के लिए मशहूर ऐश्वर्या ने इस बार भी हाई-फैशन ड्रामा को पूरी तरह से अपनाया, और इंटरनेट ने इसे खूब सराहा। फजोला नीला का गाउन क्रिस्टल से सजा है, जो शरीर से सजी आकृति पर लहरों की तरह गिरते हैं, जिससे रोशनी में एक धात्विक और तराशा हुआ प्रभाव पैदा होता है। हालांकि, इस खूबसूरत लुक को पंखों से बने बड़े केप ने पूरा किया। गुलाबी रंग के मुलायम पंखों ने इस खूबसूरत ड्रेस को फैंटेसी कॉउचर का स्पर्श देते हुए कान्स का एक शानदार पल बना दिया।
लॉरियल ब्रांड की ग्लोबल एंबेसडर हैं ऐश्वर्या
बता दें कि ऐश्वर्या राय ब्यूटी प्रोडक्ट की टॉप कंपनी लॉरियल की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं। कई सालों ने ऐश्वर्या यहां कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती रही हैं। इस बार आलिया भट्ट को भी कान्स में इसी ब्रांड ने एंडोर्स किया था और उनकी तस्वीरें भी दीवारों पर नजर आई थीं। अब बीते रोज कान्स फिल्म फेस्टिवल का समापन हो गया है। 12 मई से शुरू हुआ ये फेस्टिवल करीब 11 दिनों तक चलता रहा और यूरोप में फिल्म मेकर्स के साथ फैशन दुनिया के कलाकारों का जमावड़ा लगा रहा। भारतीय फिल्म और ग्लैमर की दुनिया के लोगों ने यहां अपनी कला का प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें-है जवानी तो इश्क होना है फिल्म के बाद रिटायर हो जाएंगे डेविड धवन? करण जौहर ने खुद बताई सच्चाई
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






