digital products downloads

दीपिका कक्कड़ पर टूटा दुखों का पहाड़, अब घर के मुखिया की तबीयत हुई खराब

दीपिका कक्कड़ पर टूटा दुखों का पहाड़, अब घर के मुखिया की तबीयत हुई खराब

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पिछले कुछ समय से मुसीबतों से घिरे हुए हैं। पहले दीपिका के कैंसर की चपेट में होने की खबर आई थी। एक्ट्रेस अब भी ट्रीटमेंट ले रही हैं और इस बीच उनके परिवार पर एक और मुसीबत टूट पड़ी है। दीपिका कक्कड़ के ससुर को आज सुबह 23 मई को एक और ब्रेन स्ट्रोक आया है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोएब इब्राहिम ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की और बताया कि उनके पिता को एक और स्ट्रोक के बाद फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी के साथ शोएब ने अपने फैंस से रिक्वेस्ट की कि वह उनके पिता के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं करें।

शोएब इब्राहिम के पिता को आया ब्रेन स्ट्रोक

शोएब इब्राहिम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने अब्बा का हेल्थ अपडेट साझा किया है। इसी पोस्ट में अभिनेता ने ये भी बताया कि उनके पिता के लिए अगले 24 घंटे काफी क्रिटिकल हैं। अपने पोस्ट में अभिनेता ने लिखा, “पापा के लिए आप सभी की प्रार्थनाओं और दुआओं की जरूरत है। पापा को आज सुबह फिर से स्ट्रोक आया है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। प्लीज, प्लीज उनके लिए प्रार्थना करें। उनके लिए अगले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं।”

Image Source : INSTAGRAM/@SHOAIB2087शोएब इब्राहिम का पोस्ट।

पहले भी हुआ था ब्रेन स्ट्रोक

इससे पहले शोएब के पिता को 2021 में भी ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, यानी अब वह दोबारा इससे जूझ रहे हैं। शोएब अपने व्लॉग्स के जरिए भी अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देते रहे हैं। शोएब के माता-पिता उनके साथ ही रहते हैं। यही नहीं, एक्टर ने अपने पिता के लिए केयरटेकर भी रखा है, जो उनकी देखभाल करता है। शोएब भी अक्सर उनकी सेहत को लेकर पॉजिटिव रहने की बात करते हैं। 2021 में आए ब्रेन स्ट्रोक में मस्तिष्क में खून का थक्का जमने के कारण शोएभ के पिता के शरीर का बायां हिस्सा आंशिक रूप से लकवाग्रस्त हो गया था।

दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट

इब्राहिम परिवार इन दिनों सिर्फ एक नहीं कई मुश्किलों का सामना कर रहा है। 2025 में ही दीपिका कक्कड़ की ट्यूमर हटाने की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से उनकी सेहत स्थिर नहीं है। हाल ही में उनकी सिस्ट हटाने की सर्जरी भी हुई थी। दीपिका ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। इसके बाद जून 2025 में उनकी ट्यूमर हटाने की सर्जरी हुई, जिसके बाद शोएब ने बताया कि दीपिका ट्यूमर-मुक्त हैं। बता दें,  दीपिका और शोएब ने 2018 में निकाह किया था और 2023 में उनके बेटे का जन्म हुआ।

ये भी पढ़ेंः हीरो की बहादुरी को ठोकेंगे सलाम, हॉटस्टार की ये सीरीज उड़ा देगी होश, कान खड़े करने वाला है 8.1 रेटिंग कहानी का सस्पेंस

पिता के साथ आखिरी फिल्म को याद कर भावुक हुए नागार्जुन, साउथ सुपरस्टार ने शेयर की भावुक कहानी

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp