digital products downloads

राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से आधी रात मांगी माफी, ‘पेड्डी’ इवेंट में हुआ ब्लंडर

राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से आधी रात मांगी माफी, ‘पेड्डी’ इवेंट में हुआ ब्लंडर

साउथ सुपरस्टार राम चरण अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है, जिसे देखने के बाद राम चरण के फैंस काफी खुश हैं। पेड्डी एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें राम चरण के एक नहीं कई रूप देखने को मिलने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक ऐसे स्पोर्ट्स पर्सन की भूमिका में दिखाई देंगे, जो कुश्ती, क्रिकेट और दौड़ जैसे स्पोर्ट्स में माहिर है। हाल ही में भोपाल में ‘पेड्डी’ का म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जब राम चरण मंच पर आए तो एक ऐसी गलती कर बैठे कि आधी रात उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से माफी मांगनी पड़ी। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए एक्टर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

राम चरण से होस्ट के सवाल

दरअसल, जब राम चरण पेड्डी के म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान मंच पर आए तो होस्ट ने उनके साथ रैपिड-फायर राउंड आयोजित किया। क्योंकि, फिल्म में राम चरण एक स्पोर्ट्स पर्सन की भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए होस्ट ने उनसे क्रिकेट से संबंधित सवाल पूछे। उन्हें कई क्रिकेटरों के नाम दिए गए और उनसे उनके बारे में अपने विचार साझा करने को कहा। जब होस्ट ने सचिन तेंदुलकर का नाम लिया, राम चरण ने कहा- उनका करियर असाधारण रूप से लंबा रहा है। होस्ट ने फिर महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया तो एक्टर ने उनके शांत और संयमित स्वभाव की तारीफ की है।

राम चरण से कहां गलती हुई?

राम चरण के सामने जब रोहित शर्मा का नाम लिया गया तो उन्होंने क्रिकेटर को अपना फेवरेट बताया और विराट कोहली का नाम सुनकर बोले, ‘वह आग हैं!’ अंत में, जब जसप्रीत बुमराह का नाम लिया गया, तो राम चरण ने कहा, ‘जसप्रीत बुमराह जी, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे फुटबॉल बहुत पसंद है, और आप फुटबॉल को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं… लव यू, सर।’ यानी पेड्डी स्टार ने क्रिकेटर को भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी जसप्रीत सिंह समझ लिया और इसी जवाब को लेकर वह ट्रोल्स से घिर गए।

राम चरण ने आधी रात को माफी मांगी

जब इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो राम चरण ने आधी रात के बाद ट्वीट करके जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘उफ्फ्फ… मैं कभी-कभी नाम भूल जाता हूं। जसप्रीत बुमराह जी मैं अपनी गलती के लिए आपसे माफी चाहता हूं – यह सारी एक्साइटमेंट और भीड़ के बीच एक मानवीय गलती थी। मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं और आपके खेल का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। जब आप लगातार बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेलते हैं, तो आप हर भारतीय को गर्व महसूस कराते हैं।’

पेड्डी की रिलीज डेट

पेड्डी की रिलीज डेट की बात करें तो फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में राम चरण डबल रोल में नजर आएंगे। एक तरफ वे मजदूर का किरदार निभा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट और कुश्ती दोनों में माहिर खिलाड़ी का। पेड्डी में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार, जगपति बाबू, रवि किशन और बोमन ईरानी भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ेंः TVF की 5 एपिसोड वाली सीरीज, 24 दिन से OTT पर जमा रखा है कब्जा, पहले सीजन को IMDb पर मिली 9.2 की रेटिंग, दूसरे का दिखा जलवा

दूरदर्शन का 780 एपिसोड वाला हिट शो, 90s में सब पर पड़ा भारी, बदल डाली टीवी हीरोइन की डेफिनेशन

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp