
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर रोज नई फिल्म या सीरीज रिलीज होती हैं, जो अलग-अलग जॉनर की होती हैं। उन से कुछ ही लोगों का दिल जीत पाती है। कोई कॉमेडी तो कोई हॉरर, लेकिन एक जॉनर ऐसा है जो दर्शकों के बीच ऑल टाइम फेवरेट है। हम बात कर रहे हैं एक्शन-थ्रिलर से भरपूर उन धांसू पांच सीरीज की जो आप घर बैठे देख सकते हैं तो अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें क्राइम थ्रिलर पसंद है तो चलिए आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर मौजूद बेहतरीन एक्शन-थ्रिलर के बारे में बताते हैं, जिनका आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लुत्फ उठा सकते हैं।
1. पाताल लोक
8.2 IMDb रेटिंग वाली ‘पाताल लोक’ आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं, जिसमें भरपूर सस्पेंस के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा। जयदीप अलहावत की इस सीरीज के अब तक कुल 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं। इसका पहला सीजन 2020 में आया था और दूसरे सीजन ने 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दी।
2. द फैमिली मैन
‘द फैमिली मैन’ के तीन सीजन हैं, जो सिर्फ प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इस पॉपुलर स्पाई-थ्रिलर सीरीज में श्रीकांत तिवारी नाम का एक मिडिल-क्लास आदमी है जो चुपके से एक वर्ल्ड-क्लास इंटेलिजेंस ऑफिसर के तौर पर काम करता है। वह अपनी खतरनाक नौकरी और अपनी रोजमर्रा जिंदगी में बैलेंस बनाता है। मनोज बाजपेयी की इस को IMDb पर 8.7 रेटिंग मिली है।
3. मिर्जापुर
प्राइम वीडियो की ये भारतीय एक्शन क्राइम थ्रिलर सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं, जिसे 8.4 IMDb रेटिंग मिली है। ‘मिर्जापुर’ की कहानी अखंडानंद ‘कालीन’ त्रिपाठी नाम के एक दबंग और खूंखार आदमी की है, जो भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्वांचल क्षेत्र में मिर्जापुर जिले का शासक है।
4. एफबीआई
प्राइम वीडियो पर अभी ओरिजिनल FBI सीरीज के 8 सीजन आ चुके हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के न्यूयॉर्क ऑफिस के अंदर के काम करने का तेज़ तरीका, जहां एक एलीट यूनिट न्यूयॉर्क और देश को सुरक्षित रखने के लिए बड़े मामलों में अपने टैलेंट, समझ और टेक्निकल एक्सपर्टीज का इस्तेमाल करती है।
5. अपहरण
‘अपहरण’ 2018 की एक इंडियन हिंदी क्राइम थ्रिलर स्ट्रीमिंग सीरीज है, जिसे सिद्धार्थ सेनगुप्ता ने वीडियो-ऑन-डिमांड प्लेटफॉर्म ALTBalaji के लिए डायरेक्ट और को-प्रोड्यूस किया है। अरुणोदय सिंह स्टारर यह सीरीज आज के जमाने में सेट है और किडनैपिंग, सस्पेंस, मिस्ट्री और एक्शन के आस-पास घूमती है। इसके दोनों सीजन आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






