
मैं आमिर खान और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म को डायरेक्ट कर रहा था और मेरी गर्लफ्रेंड मिस यूनिवर्स थी, लेकिन मेरे पास बिल्कुल पैसे नहीं थे। मैं फकीरों की तरह जिंदगी जी रहा था। ये बात बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने उन आरोपों के जवाब में कही है जिनमें कहा जा रहा था कि सुष्मिता सैन एक गोल्ड डिगर (पुरुष के पैसों के पीछे भागने वाली प्रेमिका) हैं। विक्रम ने इन सोशल मीडिया के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सुष्मिता की खूब तारीफ की है। साथ ही ये भी बताया कि गुर्बत के दिनों में भी सुष्मिता ने उनका साथ दिया था और हमेशा खुद ही पैसे खर्च करती थीं।
पत्नी से अलग होकर किया सुष्मिता को डेट
उस समय अपनी पत्नी अदिति से अलग होने के बाद, विक्रम ने सुष्मिता सेन के साथ डेटिंग शुरू की, जब वे महेश भट्ट की 1996 की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘दस्तक’ में उनके साथ काम कर रहे थे, जहां वे महेश के असिस्टेंट थे। हालांकि दोनों जल्द ही अलग हो गए विक्रम हमेशा सुष्मिता के साथ बिताए समय को प्यार से याद करते हैं। उनके बारे में उनकी राय हमेशा अच्छी ही होती है, ठीक वैसे ही जैसे उनके हालिया बॉयफ्रेंड ललित मोदी की। हाल ही में विक्रम भट्ट ने सिद्धार्थ कनन को इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने सुष्मिता संग डेटिंग के दिनों पर भी बात की है। जिसमें विक्रम ने बताया कि, ‘मैं एक स्ट्रगलिंग डायरेक्टर था। मेरे पास जहर खाने के पैसे नहीं थे। मैं आमिर खान को डायरेक्ट कर रहा था और एक तरह से मिस यूनिवर्स को डेट कर रहा था, लेकिन मेरे पास पैसे नहीं थे। मैं कंगाल था। मुझे याद है कि मेरे पास सीडी खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे। मैंने एक फकीरे की तरह जीवन जिया है।’
अपनी जिंदगी के तमाम पहलुओं पर डाला प्रकाश
विक्रम भट्ट ने इस इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के तमाम अनुभवों पर खुलकर बात की है। साथ ही अपने बुरे दिनों को भी याद किया जब उन्हें 70 दिनों तक जेल में ही रहना पड़ा था। एक सुपरहिट डायरेक्टर होने के साथ ही संगीत की भी समझ तगड़ी रखते हैं। विक्रम की फिल्मों के गाने लोगों के दिलों में बसे रहे हैं। इस इंटरव्यू में विक्रम ने अपनी जिंदगी के तमाम अनुभवों पर खुलकर बाती है।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
