77 हजार करोड़ रुपयों की मालकिन हैं पेड्डी स्टार रामचरण की पत्नी?

77 हजार करोड़ रुपयों की मालकिन हैं पेड्डी स्टार रामचरण की पत्नी?

राम चरण की फिल्म पेड्डी इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है और अब तक 150  करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म में जाह्नवी कपूर भी अपने सीन्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राम चरण की पत्नी भी एक सुपरस्टार बिजनेसवूमन हैं और 77 हजार करोड़ रुपयों का बिजनेस संभलाती हैं। राम चरण की पत्नी का नाम है उपासना कामिनेनी। 

बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखती हैं उपासना

उपासना प्रभावशाली कामिनेनी बिजनेस फैमिलीसे आती हैं, जिसकी स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार के व्यावसायिक नेटवर्क का अनुमानित मूल्य लगभग 77,000 करोड़ रुपये है।

पिछले कुछ वर्षों में उपासना ने पारिवारिक व्यवसाय में सक्रिय रूप से जिम्मेदारियां संभाली हैं और पेशेवर रूप से अपनी भूमिका का विस्तार किया है। सेलिब्रिटी कनेक्शन के कारण सुर्खियों में रहने के बजाय, उन्होंने व्यावसायिक जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, उपासना ने परिवार के पेशेवर परिवेश में प्रवेश किया और धीरे-धीरे विभिन्न जिम्मेदारियों में शामिल हो गईं। उपासना के बिजनेस में 27 हजार से ज्यादा लोग काम करते हैं। 

दोस्ती में  बढ़ी दूरी तो हुआ था प्यार

राम चरण और उपासना की लवस्टोरी भी काफी फिल्मी रही है और दोनों ने इसको लेकर कई बार खुलकर बात भी की है। दोनों ने 14 जून 2012 को शादी रचाई थी और उसके बाद से दोनों खुशहाल जीवन बिता रही हैं। लेकिन शादी से पहले ही दोनों की दोस्ती थी और दोस्ती में जब दूरी आई तो उन्हें प्यार का अहसास हुआ। दरअसल उपासना और रामचरण एक स्पोर्ट्स क्लब में जाया करते थे। यहां दोनों के बीच दोस्ती हुई और यही वो दिन थे जब राम चरण फिल्मी दुनिया में अपनी जमीन तलाश रहे थे। उपासना के परिवार का बड़ा बिजनेस था जिसे वो संभाला करती थीं। साल 2009 में राम चरण जब मगधीरा की शूटिंग कर रहे थे तभी उपासना अपनी पढ़ाई के लिए विदेश चली गईं। बस यहीं से दोनों को अहसास हुआ कि वे एक दूसरे से प्यार करते हैं। बाद में दोनों ने शादी रचा ली  और आज भी दोनों की लवस्टोरी फैन्स के बीच खूब पॉपुलर है। 

ये भी पढ़ें-70 दिनों तक जेल में भूतिया कहानियां सुनाते रहे विक्रम भट्ट, मौत से होने वाला था सामना, खुद बताई दर्दनाक दास्तां

नहीं रहे मलयालम एक्टर सलीम कुमार, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती, इलाज के दौरान निधन

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp