
संजय गुप्ता हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर्स में से एक है, जिन्होंने बॉलीवुड को ‘कांटे’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी है। अब संजय गुप्ता ने अपनी इसी फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है और बताया कि कैसे वह अपने करियर की सबसे सफल फिल्म का जश्न नहीं मना पाए थे, क्योंकि वह इस दौरान आईसीयू में थे और जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। सोशल मीडिया पर संजय गुप्ता ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दिनों के बारे में बात की और बताया कि कैसे ‘कांटे’ की रिलीज के बाद वह हॉलीवुड का सपना देख रहे थे और यही सपना देखते-देखते वह आईसीयू तक पहुंच गए।
संजय गुप्ता के करियर की सबसे सफल फिल्म
दिसंबर 2002 को रिलीज हुई ‘कांटे’ संजय गुप्ता के करियर की सबसे सफल फिल्म थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, कुमार गौरव, महेश मांजरेकर, लकी अली और मलाइका अरोड़ा जैसे कलाकार थे। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। लेकिन, इससे पहले कि वे इस फिल्म की सफलता का जश्न मना सकते, वो हॉस्पिटल पहुंच गए। उन्होंने अपनी जिंदगी के उस भयावह दिन को याद करते हुए बताया कि इसके बाद मिली जिंदगी को वह अपना दूसरा मौका मानकर जी रहे हैं।
कांटे की रिलीज के बाद संजय गुप्ता का हो गया था एक्सीडेंट
संजय गुप्ता ने हाल ही में X पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे कांटे की रिलीज के बाद वह एक जानलेवा एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। उन्होंने इस घटना का जिक्र करते हुए लिखा- ‘खुद को मरा हुआ समझो और फिर जो बचा है, उसे सही ढंग से जियो। कांटे की रिलीज के बाद ही मेरा एक्सीडेंट हो गया था। मुझे लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने शुरुआत में कहा कि 72 घंटे बहुत क्रिटिकल हैं। मगर मैं बच गया। मानो एक जिंदगी खत्म हो गई थी और उसके बाद जो मिला है, वो सब बोनस है। मैं इस जिंदगी को बोनस की तरह ही जीता हूं।’
लंबी छुट्टी पर चले गए हॉस्पिटल
संजय गुप्ता ने हाल ही में ‘वाइल्ड फिल्म्स इंडिया’ से बात करते हुए कहा था- ‘हॉलीडे पीरियड के दौरान मेरा एक्सीडेंट हुआ और मैं लंबी छुट्टी पर चला गया। मैंने कांटे पर बहुत मेहनत की थी और रिलीज पर आफत थी। ये मेरे लिए बहुत बड़ा प्रोजेक्ट था। बहुत सी चीजें हैंडल करनी थी। सोचा फिल्म रिलीज होने के बाद लंबी छुट्टी पर जाऊंगा। मैं हॉलीवुड जाने के सपने देख रहा था और मेरा एक्सीडेंट हो गया और फिर मैं लंबी छुट्टी पर अस्पताल चला गया। 5 हफ्ते तक मैं आईसीयू में रहा।’
ये भी पढ़ेंः 5 फिल्म करके ही अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन ने छोड़ दिया बॉलीवुड? 4 साल से हैं नदारद, अब फिल्में न करने पर दिया जवाब
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
