digital products downloads

अरमान की बांहों में अभिरा को देख, विद्या के उड़े होश, मायरा हिला देगी रिश्तों की नींव

अरमान की बांहों में अभिरा को देख, विद्या के उड़े होश, मायरा हिला देगी रिश्तों की नींव

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में अभिरा और अरमान की लाइफ में बड़ा धमाका देखने को मिलने वाला है। कहानी एक टेंशन वाले नोट पर शुरू होती है, जो किरदारों के बीच चल रही इमोशनल उथल-पुथल को दिखाता है। दिशा को आने वाले तूफान का एहसास होता है और उसे लगता है कि हालात बिगड़ने से पहले उसे वहां से निकल जाना चाहिए। इसी बीच, दिशा सबसे कहती है कि अगर उसे रास्ते में अभिरा मिल जाए तो वह उसे सुरक्षित साथ ले आएगी। मनीषा स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, दिशा को सावधान रहने की सलाह देती है। आर्यन मदद के लिए आगे आता है और दिशा को छोड़ने का फैसला करता है। इस बीच, माधव परेशान हो जाता है क्योंकि वह अभीरा के बारे में चिंता करता रहता है, लेकिन विद्या धीरे से उसकी चिंता को मायरा और अरमान की ओर मोड़ देती है।

विद्या ने अभिरा पर लगाया इल्जाम

आर्यन घर में यह सब कुछ होते हुए देख रहा है और मन ही मन एक दिली इच्छा जाहिर करता है कि यह तूफान न सिर्फ जल्दी से गुजर जाए बल्कि अभिरा और अरमान के बीच का गुस्सा, दर्द और गलतफहमी भी खत्म हो जाए और आखिर में उन्हें फिर से मिला दे। लेकिन, विद्या अपने ख्यालों में खोई रहती है। अरमान और अभिरा को साथ देख विद्या हैरान हो जाती है।

अरमान-अभिरा हुए रोमांटिक

अभिरा कहती है कि वह 8 सालों से हर दिन मर रही है। वह कहती है कि बेहतर होता अगर वह आग लगने के दौरान जल जाती। अभिरा कहती है कि वह 8 सालों से जल रही है, लेकिन अब वह और नहीं जलना चाहती। अरमान अभिरा की गर्दन पर किस करता है। दोनों को अपना अतीत याद आता है। अरमान और अभिरा करीब आते हैं। अभिरा इमोशनल हो जाती है और घर लौट जाती है।

कावेरी करेगी तान्या-आर्यन की मदद

विद्या, अभिरा को अपने घर से बाहर जाने के लिए कहती है। वह कहती है कि कावेरी ठीक है और अभिरा जा सकती है क्योंकि उसकी मौजूदगी अरमान और मायरा के रिश्ते को खराब कर रही है। विद्या उसे जाने के लिए कहती है। जाने से पहले अभिरा कावेरी का आशीर्वाद लेती है। कावेरी फर्श पर गिर जाती है। कावेरी, तान्या और आर्यन से उसकी एक्टिंग के बारे में पूछती है। दोनों कावेरी के ड्रामा की तारीफ करते हैं। तान्या, आर्यन और कावेरी मिलकर अरमान-अभिरा को फिर से मिलाते हैं और कहते हैं कि वे एक साथ खुशी के हकदार हैं।

ये भी पढे़ं-

नाना बने अनिल कपूर, बेटी सोनम-दामाद आनंद को दी बधाई, नाती वायु पर भी लुटाया प्यार

KSBKBT 2: ऋतिक को मिली टिम्सी की कस्टडी, तुलसी पर टूटेगा दुखों का पहाड़, नोयना बनाएगी रिश्तों का मजाक

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp