
टाइगर श्रॉफ
बॉलीवुड में एक्शन स्टार के तौर पर अपनी पहचान बना चुके टाइगर श्रॉफ आज 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। अब तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुके टाइगर ने 2014 में अपने करियर की शुरुआत की थी। टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ भी अपने समय के सुपरस्टार रहे हैं और आज भी अपनी एक्टिंग का चार्म बिखेरते रहते हैं। टाइगर ने भी एक्शन की दुनिया में खास पहचान बनाई है और आज ऋतिक रोशन को टक्कर देते हैं।
सुपरहिट रही थी पहली फिल्म
टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में अपने करियर की शुरुआत की थी और फिल्म ‘हीरोपंती’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में टाइगर ने दमदार एक्शन और बेहतरीन डांस मूव्स दिखाए थे। इस फिल्म में टाइगर के साथ कृति सैनन ने लीड हीरोइन के तौर पर काम किया था। ये फिल्म सुपरहिट रही थी और लोगों ने टाइगर को हीरो बना दिया। इसके बाद टाइगर ने हमेशा से ही अपनी फिजिक्स, एक्टिंग और डांस पर ही काम किया। 11 साल के करियर में कभी भी विवादों में नहीं फंसे और सीधे अपने काम से काम रखा। खास बात ये है कि टाइगर ज्यादा फिल्मी पार्टियों में भी नजर नहीं आते। कम ही जगह टाइगर को देखने को मिलता है।
सुपरहिट डेब्यू के बाद किया कमाल
टाइगर उन चंद हीरोज में गिने जाते हैं कि जिनकी फिल्मों के 2 से 3 सीक्वल्स हिट रहे हैं। टाइगर ने अपनी डेब्यू हीरोपंति के बाद बागी फिल्म में काम किया था। 2016 में रिलीज हुई ये फिल्म लोगों को पसंद आई थी और इसमें टाइगर की जोड़ी श्रद्धा कपूर के साथ बनी थी। बागी फिल्म इतनी हिट रही कि इसके सीक्वल बनाए गए और अब तक 2 सीक्वल रिलीज हो चुके हैं। ये दोनों ही सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रहे हैं। टाइगर अब जल्द ही लग जा गले, स्क्रू ढीला जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इससे पहले टाइगर की फिल्म बागी 4 बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज जन्मदिन के मौके पर फैन्स ने टाइगर को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। टाइगर आज बच्चों के भी पसंदीदा हीरो बन गए हैं और फिटनेस को बच्चे अपनी प्रेरणा भी मानते हैं। सोशल मीडिया सितारों ने भी टाइगर को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
ये भी पढ़ें- क्यों प्रियदर्शन की बात पर भड़के राजपाल यादव? बोले- ‘उन्हें नहीं पता मैं बहुत पढ़ा लिखा आदमी हूं’
‘द केरल स्टोरी 2’ का दूसरे दिन दिखा जलवा, कमाई के मामले में तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ से निकली आगे
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



