digital products downloads

‘एक मोहम्मद बनो’, ऋचा चड्ढा का वो पोस्ट जिसने मचाई खलबली

‘एक मोहम्मद बनो’, ऋचा चड्ढा का वो पोस्ट जिसने मचाई खलबली

Image Source : INSTAGRAM@THERICHACHADHA
ऋचा चड्ढा

हाल ही में जारी की गई एपस्टीन फाइलों में भारतीय-अमेरिकी लेखक दीपक चोपड़ा का जिक्र है। कुछ ईमेल से कथित तौर पर पता चलता है कि वे दोषी अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ संवाद कर रहे थे। ईमेल वायरल होने के बाद दीपक चोपड़ा ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी इस पर बयान देने से पीछे नहीं रहीं। ऋचा चड्ढा के इस बयान से खलबली मच गई है। 

क्या बोले दीपक चोपड़ा?

लेखक दीपक चोपड़ा ने X सोशल मीडिया पर एपस्टीन फाइलों में अपने नाम का जिक्र होने पर प्रतिक्रिया दी। X पर अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘मैं इस मामले में पीड़ितों की पीड़ा से बहुत दुखी हूं, और मैं हर तरह के दुर्व्यवहार और शोषण की घोर निंदा करता हूं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं, मैं कभी भी किसी आपराधिक या शोषणकारी गतिविधि में शामिल नहीं था, न ही मैंने उसमें भाग लिया। मेरा उनसे जो भी संपर्क था, वह सीमित था और दुर्व्यवहार से संबंधित नहीं था।’ उन्होंने आगे कहा, ‘कुछ पुराने ईमेल सामने आए हैं जो लहजे में खराब निर्णय को दर्शाते हैं। मुझे इसका खेद है और मैं समझता हूं कि उस समय जो सार्वजनिक रूप से ज्ञात था, उसे देखते हुए आज वे कैसे लगते हैं। मेरा ध्यान जवाबदेही, रोकथाम और पीड़ितों की सुरक्षा और सहायता के प्रयासों का समर्थन करने पर केंद्रित है।’

Richa Chaddha

Image Source : INSTAGRAM@RICHACHADDHA

ऋचा चड्ढा का पोस्ट

ऋचा चड्ढा ने दी प्रतिक्रिया

लेखक को फटकार लगाते हुए ऋचा चड्ढा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘अगर जिंदगी आपको दीपक बनाए, तो मोहम्मद बनिए, चोपड़ा नहीं। ऋचा चड्ढा की टिप्पणी उत्तराखंड के कोटद्वार में हुई एक घटना से संबंधित है, जहां दीपक कुमार नाम के एक जिम मालिक ने बजरंग दल के सदस्य होने का दावा करने वाली भीड़ का विरोध किया, जो एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार को परेशान कर रही थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार में मोहम्मद शोएब की दुकान ‘बाबा ड्रेस’ के नाम पर आपत्ति जताई। पुलिस ने बताया कि उनका दावा था कि यह नाम इलाके के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर सिद्धबली बाबा से मिलता-जुलता है और उन्होंने शोएब से नाम बदलने को कहा।

इस मामले से जुड़े हैं तार

लगभग ढाई महीने पहले, समूह ने शोएब पर दुकान का नाम बदलने के लिए दबाव डाला, लेकिन उन्होंने कहा कि वे नई जगह पर जाने के बाद ऐसा करेंगे। लगभग 10-15 दिन पहले, शोएब ने अपनी दुकान दूसरी जगह स्थानांतरित कर ली, लेकिन इसके बावजूद विरोध प्रदर्शन जारी रहे। 28 जनवरी को बजरंग दल के कार्यकर्ता दुकान के बाहर जमा हुए और शोएब और उनके दोस्त, स्थानीय जिम मालिक दीपक कुमार से उनकी झड़प हो गई। झड़प के दौरान, दीपक ने अपना नाम मोहम्मद दीपक बताया और प्रदर्शनकारियों को वहां से जाने के लिए मजबूर किया। विरोध प्रदर्शन के बाद, कोटद्वार पुलिस ने रविवार को तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए।

ये भी पढ़ें- इस धाकड़ एक्टर को क्यों जाना पड़ा जेल? 214 से ज्यादा फिल्मों में बिखेरी चमक, मनोज बाजपेयी भी हैं फैन

गोविंदा को कौन मारना चाहता है? मैनेजर ने किया आधी रात को हमले का खुलासा, लगातार धमकियों के बीच बताया कैसे लगी थी गोली

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp