digital products downloads

ओटीटी पर लौट रही डिंपल-ऋषि की लव स्टोरी, मिसमैच्ड 4 का हुआ ऐलान, क्यों भावुक हुए फैन?

ओटीटी पर लौट रही डिंपल-ऋषि की लव स्टोरी, मिसमैच्ड 4 का हुआ ऐलान, क्यों भावुक हुए फैन?

Image Source : INSTAGRAM/@NETFLIX_IN
मिसमैच्ड 4 का हुआ ऐलान

नेटफ्लिक्स की रोमांटिक ड्रामा सीरीज ‘मिसमैच्ड’ के आखिरी सीजन का ऑफिशियल ऐलान हो चुका है। मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को सीरीज के नए सीजन का ऐलान किया गया। इस सीरीज में प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ एक बार फिर अपनी डिंल और ऋषि की भूमिका को दोहराते नजर आएंगे। दिसंबर 2024 में सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज हुआ था, जिसके बाद अब सीरीज के चौथे सीजन का ऐलान किया गया। लेकिन, इस ऐलान के साथ जहां डिंपल और ऋषि के कुछ फैन खुश हैं तो कुछ काफी मायूस हो गए हैं। मिसमैच्ड सीजन 4 के ऐलान पर प्रशंसक क्यों निराश हो रहे हैं, चलिए जानते हैं।

मिसमैच्ड सीजन 4 के ऐलान से भावुक हुए फैंस

मेकर्स ने 3 फरवरी 2026 को मिसमैच्ड के चौथे सीजन का ऐलान किया। नए सीजन के ऐलान से डिंपल और ऋषि की वापसी को लेकर जहां कुछ प्रशंसक बेहद खुश हो गए तो कुछ भावुक हो गए। दरअसल, मिसमैच्ड का आने वाला सीजन इसका आखिरी सीजन भी होने वाला है, जिसके चलते कुछ फैंस भावुक हो रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘ये फाइनल सीजन है, यकीन नहीं हो रहा?’ एक अन्य ने लिखा, ‘हमें बस डिंपल और ऋषि की लव स्टोरी की हैप्पी एंडिंग चाहिए।’ एक और यूजर लिखता है – ‘फाइनल सीजन… इस खबर ने मेरा दिल तोड़ दिया है।’

मिसमैच्ड 3 को नहीं मिला था अच्छा रिस्पॉन्स

मिसमैच्ड का तीसरा सीजन 2024 में आया था। जहां इस सीरीज के पहले दो सीजन हिट रहे तो वहीं तीसरे सीजन को कुच खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। सीरीज के तीसरे भाग में रणविजय सिंह, मुस्कान जाफरी, तारुक रैना और अहसास चन्ना ने पहले दो सीज़न से अपनी भूमिकाओं को दोहराते नजर आए। इसी के साथ शो में लॉरेन रॉबिन्सन, गरिमा याजनिक और अक्षत एस सहित कुछ नए कलाकार भी शामिल हुए। इस रोमांटिक ड्रामा सीरीज ने अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को काफी एंटरटेन किया, लेकिन सबसे ज्यादा प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीता।

फाइनल सीजन को लेकर क्या बोले मेकर्स?

मिसमैच्ड के आखिरी सीजन की घोषणा पिछले साल मई में की गई थी। नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हम रोए, हम चीखे, हमने एक-दूसरे के लिए प्यार की कहानियां गढ़ीं। चलो एक आखिरी बार ठंडी कॉफी के साथ मिलते हैं, लेकिन यह कोई डेट नहीं है? मिसमैच्ड सीज़न 4 जल्द आ रहा है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।’ मेकर्स ने कहा, ‘मिसमैच्ड हमेशा से प्यार के साथ-साथ समय के बारे में भी रहा है। सीज़न 4 में दिखाया गया है कि क्या होता है जब दो लोग, जिन्होंने सोचा था कि वे एक-दूसरे को अलविदा कह चुके हैं, फिर से एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं। डिंपल और ऋषि बड़े हो गए हैं, बदल गए हैं और उन्होंने अलग-अलग रास्ते चुन लिए हैं, लेकिन पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त! हम दर्शकों को नेटफ्लिक्स पर नेक्स्ट के माध्यम से इस नए अध्याय की पहली झलक दिखाने के लिए उत्साहित हैं।’

मेकर्स और कास्ट

दिव्यांग ठक्कर द्वारा निर्देशित और गजल धालीवाल द्वारा निर्मित, मिसमैच्ड सीजन 4 का निर्माण रोनी स्क्रूवाला द्वारा किया गया है। वहीं शो की कास्ट की बात करें तो इसमें रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली के अलावा विद्या मालवड़े, रणविजय सिंघा, विद्या मालवड़े, अहसास चन्ना, तारुक रैना, मुस्कान जाफरी और अभिनव शर्मा भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़ेंः ग्लैमरस डीवा हैं AAP सांसद संजय सिंह की बेटी, फिल्मों में दिखाई अदाएं, अब इस मूवी से लगाएंगी रोमांस का तड़का

Border 2 OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर दहाड़ेगी ‘बॉर्डर 2’, जानें कहां देख सकेंगे सनी देओल की वॉर-ड्रामा?

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp