digital products downloads

कर्ज की दलदल में फंसा था टीवी का पॉपुलर एक्टर

कर्ज की दलदल में फंसा था टीवी का पॉपुलर एक्टर

टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर राजेश कुमार ने अपने करियर में 50 से ज्यादा सीरयल्स में काम किया है। राजेश ने अपनी एक्टिंग और चार्मिंग पर्सनालिटी के दम पर फिल्मी दुनिया में खास मुकाम हासिल कर लिया है। दर्जनों सीरियल्स और किरदारों में अपनी एक्टिंग से रंग भरने वाले राजेश कुमार कर्ज के दलदल में ऐसे फंसे थे कि उन्हें मुंबई छोड़कर बिहार लौट जाना पड़ा और यहां खेती करना पड़ा। इतना ही नहीं राजेश कुमार की 2 बहनें भी विदेशों से नौकरी छोड़कर घर लौटीं और खेती का काम शुरू किया। राजेश ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इसकी दर्दभरी दास्तां सुनाई है। 

करोड़ों के कर्ज तले दबे राजेश कुमार

राजेश कुमार ने साराभाई वर्सेस साराभाई समेत कई सुपरहिट सीरियल्स में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। लेकिन साल 2019 के करीब राजेश कुमार को खेती करने का चस्का लगा। राजेश बिहार से आते हैं और उनके गांव में अभी भी खेती होती है। इसके बाद राजेश अपने घर लौट गए और करीब 20 एकड़ जमीन किराए पर लेकर खेती की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन अचानक बाढ़ आने के चलते राजेश को तगड़ा झटका लगा था। जिसके बाद राजेश ऐसे कर्ज के दलदल में फंसे कि आज तक उभरे नहीं हैं। 

बहनों को छोड़नी पड़ी नौकरी?

राजेश कुमार ने हाल ही में बॉलीवुड बबल को इंटरव्यू में बताया कि उनकी दोनों बहनें जो लंबे समय से विदेशों में रहकर नौकरी कर रही थीं, ने भी उनका साथ देने का फैसला लिया था। राजेश ने बताया कि उनकी बड़ी बहन जो करीब 25 साल से अमेरिका में नौकरी करती हैं उन्होंने भी मेरे लिए अपनी नौकरी छोड़कर गांव में खेती करने का फैसला लिया। राजेश ने बताया कि अब उनकी बहनें घर पर सब काम संभालती हैं वे यहां एक्टिंग करते हैं। हालांकि जब भी समय मिलता है राजेश तुरंत अपने घर भाग जाते हैं। खास बात ये है कि राजेश अब कर्ज के दलदल से भी करीब-करीब बाहर आ गए हैं। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि अब कर्ज का करीब 10-15 प्रतिशत हिस्सा ही बाकी रहा है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। राजेश ने अपने करियर में कई सुपरहिट सीरियल्स में काम किया है और उनके किरदार घर घर में फेमस रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- Game Of Thrones एक्टर माइकल पैट्रिक ने 35 साल में कहा अलविदा, भयानक बीमारी ने लील ली जिंदगी

‘तारे जमीन पर’ में इशान का बेस्ट फ्रेंड राजन याद है? 18 साल बाद कहां है क्यूट बच्चा, छोटा शाहरुख बन लूटी महफिल, ऑस्कर विनिंग फिल्म में जमाया रंग

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp