digital products downloads

कहां गुम हो गई’लेफ्ट राइट लेफ्ट’ की कैप्टन शालिनी? 18 साल पहले छोड़ी एक्टिंग

कहां गुम हो गई’लेफ्ट राइट लेफ्ट’ की कैप्टन शालिनी? 18 साल पहले छोड़ी एक्टिंग

Image Source : IMDB
अपर्णा तिलक।

बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती प्रोजेक्ट्स के साथ ही दर्शकों के बीच पहचान बना ली, लेकिन जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद भी इन्होंने अचानक अभिनय और लाइमलाइट से दूरी बना ली। ऐसी ही कलाकारों में से एक हैं अपर्णा तिलक, जिन्होंने राजीव खंडेलवाल स्टारर ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ में कैप्टन शालिनी की भूमिका निभाई थी। अपर्णा तिलक ने 18 साल पहले ही अभिनय की दुनिया से दूरी बना ली थी, लेकिन अब वह दर्शकों के बीच कमबैक करना चाहती हैं। हालांकि, अब तक उन्हें किसी नए प्रोजेक्ट में नहीं देखा गया है। इस बीच चलिए जानते हैं कि अपर्णा अब कहां हैं और क्या कर रही हैं।

कई हिट शोज में किया काम

अपर्णा तिलक ने 2003 में ‘कोई अपना सा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद वह ‘जीत’, ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘हेलो फ्रेंड्स’ और ‘फैमिली नंबर वन’ जैसे शोज में काम किया, जिसके साथ उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई। यही नहीं, उन्होंने फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। अपर्णा तिलक 2003 में रिलीज हुई ‘फुटपाथ’ में भी नजर आई थीं, जिसमें इमरान हाशमी, आफताब शिवदसानी और बिपाशा बसु जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अपर्णा ने इंग्लिश टीचर की भूमिका निभाई थी।

सालों पहले छोड़ दी इंडस्ट्री

अपर्णा तिलक ने करीब 18 साल पहले एक्टिंग को अलविदा कह दिया और शादी के बाद पति के साथ दुबई शिफ्ट हो गईं। मगर अब अपर्णा अभिनय की दुनिया में कमबैक करना चाहती हैं। अपर्णा काम की तलाश भी कर रही हैं और एक्टिंग इंडस्ट्री के अपने जानकारों से भी संपर्क कर रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें किसी नए प्रोजेक्ट में नहीं देखा गया है। अपर्णा का कहना है कि अगर उन्हें भविष्य में कोई एक्टिंग प्रोजेक्ट ऑफर होता है तो वह इसे जरूर अपनाएंगीं।

काम की तलाश में अपर्णा तिलक

अपर्णा तिलक ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा था- ‘मैं दुबई शिफ्ट हो चुकी हूं, लेकिन काम के सिलसिले में मुबंई आती-जाती रहती हूं। मैंने मॉडलिंग के साथ कई पॉपुलर शोज और म्यूजिक वीडियोज भी किए। लेकिन, शोबिज में कुछ साल रहने के बाद मैंने कुछ और करने के बारे में सोचा। एक्टिंग प्रोजेक्ट्स के चलते मैं घर पर भी समय नहीं दे पा रही थी, इसलिए दुबई शिफ्ट होने का प्लान किया और एक्टिंग को बैकसीट पर रखकर एक नई जिंदगी शुरू की।’ बता दें, अब अपर्णा तिलक टैरो कार्ड रीडर बन चुकी हैं और लोगों का भविष्य बताने और उन्हें हील करने का काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ेंः सिनेमाघरों में 100 दिनों तक चलने वाली पहली हिंदी फिल्म, जिसने राजेश खन्ना को बनाया सुपरस्टार

अल्लू अर्जुन को लेकर पहले शख्स ने किए 42 झूठे दावे, अब मारी पलटी, एक्टर के आगे जोड़े हाथ

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp