digital products downloads

‘क्रिमिनट रंग दिया गया है’, कांतारा मामले में रणवीर सिंह को नहीं मिली राहत

‘क्रिमिनट रंग दिया गया है’, कांतारा मामले में रणवीर सिंह को नहीं मिली राहत

Image Source : INSTAGRAM@RANVEERSINGH
रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने बीते कुछ महीने पहले कांतारा के सीन को लेकर कुछ ऐसे एक्स्प्रेशन दिए थे जिसने उन्हें कानूनी मुश्किल में डाल दिया था। अब इस मामले में सोमवार को हुई कोर्ट में सुनवाई के बाद भी रणवीर सिंह को राहत नहीं मिली है। कांतारा के दैव का कथित तौर पर मजाक बनाने वाले एक्टर रणवीर को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में तत्काल राहत नहीं मिली है। साथ ही इससे जुड़े उनके खिलाफ दाखिल FIR को निरस्त करने की अपील के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट में दाखिल उनकी याचिका पर कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। अब इस मामले पर कल यानी मंगलवार 24 फरवरी को सुनवाई होगी। 

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला शुरू हुआ था 28 नवंबर 2025 को जब गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल चल रहा था। यहां रणवीर सिंह भी हिस्सा लेने पुहंचे थे। साथ ही यहां कांतारा के एक्टर डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी भी मौजूद थे। जब रणवीर सिंह और ऋषभ की मुलाकात हुई तो रणवीर ने फिल्म के एक सीन को मिमिक कर दिया। जिसके बाद कांतारा के फैन्स भड़क गए और उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी। इसके बाद जब वीडियो वायरल हुआ तो रणवीर को खूब ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा और माफी भी मांगनी पड़ी। हालांकि इसके बाद भी अभी तक ये मामला सुलझा नहीं है और रणवीर सिंह के खिलाफ दाखिल इन शिकायतों को रद्द कराने के लिए ही उनके वकीलों ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। अब इस मामले में कल यानी 24 फरवरी को सुनवाई होगी। 

रणवीर सिंह के वकील ने क्या दी दलील?

इस मामले में रणवीर सिंह के वकील की दलील काफी दिलचस्प रही है। एक्टर के वकील ने कहा कि उन्होंने एक फैन के तौर पर उसके किरदारों को प्यार से मिमिक किया था। लेकिन इस पूरे मामले को जानबूझकर क्रिमिनल रंग दिया जा रहा है। हालांकि इस मामले में हाई कोर्ट से रणवीर के वकील को फटकार मिली है। जस्टिस नागप्रसन्ना ने वकील को फटकार लगाते हुए कहा कि मामले की जांच की प्रक्रिया केवल इसलिए तेज नहीं की जा सकती कि वे बॉलीवुड स्टार हैं। साथ ही वकीलों की मांग स्पेशल ट्रीटमेंट पर भी सवाल खड़े किए हैं। अब रणवीर को इस मामले में झटका लगा है और अब देखना होगा कि मामले में क्या फैसला आता है। 

ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा से पहले रश्मिका मंदाना की लाइफ में आया था फेमस स्टार, पहली फिल्म के सेट पर परवान चढ़ा प्यार, सगाई के बाद टूटा रिश्ता

संन्यास लेने के बाद अरिजीत सिंह ने दी जिस गाने को अपनी सुरीली आवाज, अब हुआ रिलीज, वीडियो में दिखी अरिजीत की नई जिंदगी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp