digital products downloads

गले में तुलसी की माला और माथे में बिंदी, एयरपोर्ट पर पति विराट संग स्पॉट हुईं अनुष्का

गले में तुलसी की माला और माथे में बिंदी, एयरपोर्ट पर पति विराट संग स्पॉट हुईं अनुष्का

Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा।

अनुष्का शर्मा लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन सुर्खियों में अक्सर बनी रहती हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री को अपने क्रिकेटर हसबैंड विराट कोहली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनका लुक एक बार फिर सुर्खियों की वजह बन गया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, सोमवार की सुबह एयरपोर्ट पर साथ नजर आए, जहां दोनों सादगी भरे, लेकिन स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। इस दौरान विराट अनुष्का के हैंडबैग के साथ चलते दिखे, जबकि अनुष्का उनके पीछे थीं। 

सिंपल लुक में दिखे विराट-अनुष्का

विराट कोहली ने इस दौरान सिंपल सा सेमी-फॉर्मल लुक अपनाया था, जिसमें वह हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने बेज रंग की बशर्ट को ब्लैक ट्राउजर पहना था, साथ में सनग्लास के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया। वहीं अनुष्का शर्मा ने भी अपने साधारण लुक से सबको इंप्रेस कर दिया। अनुष्का ने व्हाइट कलर का फ्लोरल प्रिंट सूट पहना था, जिसके साथ मैचिंग दुपट्टा भी था। लेकिन, लोगों की नजर उनके तुलसी की माला और माथे पर लगी बिंदी पर टिक गई, जो उनके सादगी भरे लुक का हाइलाइट बन गया।

अनुष्का के लुक के मुरीद हुए फैन

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का ये लुक देखने के बाद यूजर भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कुछ का कहना है कि पावर कपल एक बार फिर वृंदावन जा रहा है तो वहीं कुछ ने दोनों के सिंपल से लुक की तारीफ की। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘ये निश्चित तौर पर वृंदावन या किसी मंदिर जा रहे हैं।’ एक अन्य ने लिखा- ‘शायद वृंदावन जा रहे हैं।’ वहीं कुछ ने कपल के साधारण लुक की तारीफ की। एक ने लिखा- ‘अनुष्का कितनी प्यारी लग रही हैं।’ वहीं कई विराट कोहली के लुक की तारीफ करते भी नजर आए।

विराट-अनुष्का की लव स्टोरी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात 2013 में एक विज्ञापन के सेट पर हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता जल्दी ही प्यार में बदल गया। कई सालों तक दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद, दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। शादी के चार साल बाद 2021 में अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका को जन्म दिया और फिर कपल ने फरवरी 2024 में बेटे अकाय का इस दुनिया में स्वागत किया, जिनकी प्राइवेसी को लेकर दोनों बेहद सतर्क रहते हैं।

ये भी पढ़ेंः Tu Yaa Main: 3 दिन में 3 करोड़ भी नहीं कमा पाई कपूर खानदान की लाडली की दूसरी फिल्म, वीकेंड पर भी रही फुस्स

एक साल में 180 गाने रिकॉर्ड करने वाला स्टार सिंगर, गिनीज बुक में बनाई जगह, सोने के कप में पीता था चाय

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp