digital products downloads

तान्या मित्तल ने पहनी ‘राम-सीता’ प्रिंट वाली साड़ी, पल्लू से पोंछा एकता कपूर का मुंह

तान्या मित्तल ने पहनी ‘राम-सीता’ प्रिंट वाली साड़ी, पल्लू से पोंछा एकता कपूर का मुंह

Image Source : INSTAGRAM/@INSTANTBOLLYWOOD
तान्या मित्तल, एकता कपूर।

तान्या मित्तल पिछले दिनों ‘बिग बॉस 19’ को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं। इस दौरान उनके अजीब-गरीब बयान और दावों ने लोगों को हैरानी में डाल दिया था। बिग बॉस 19 तो खत्म हो चुका है, लेकिन तान्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं। तान्या मित्तल अक्सर अपनी साड़ियों को लेकर तारीफें बटोरती हैं, लेकिन इस बार उन्होने कुछ ऐसा कर दिया कि वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। हाल ही में तान्या, एकता कपूर के साथ एक इवेंट में शामिल हुईं, जहां उन्होंने ‘सिया राम’ प्रिंट वाली साड़ी पहनी थी। साड़ी के पल्लू पर सीता-राम की तस्वीर प्रिंट थी और इसी पल्लू से उन्होंने एकता कपूर का मुंह पोंछ दिया।

तान्या पर बौखलाए सोशल मीडिया यूजर

तान्या मित्तल का ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया। तान्या के साथ-साथ यूजर्स ने एकता कपूर को भी निशाने पर लिया। बता दें, बिग बॉस 19 के बाद तान्या मित्तल टीवी क्वीन एकता कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट कर रही हैं। अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर तान्या मित्तल और एकता कपूर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं और तो और वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित भी इस पूरे विवाद में कूद पड़ी हैं।

तान्या-एकता के वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

तान्या मित्तल को राम-सीता प्रिंट वाली साड़ी से एकता कपूर का मुंह पोंछता देख यूजर्स का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। तान्या की इस हरकत पर कमेंट करते हुए कई ने नाराजगी जताई। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘साड़ी में भगवान का चित्र बना है और वह इससे पसीना पोछ रही हैं, क्या हरकत है ये?’ एक ने लिखा- ‘पल्लू में राम जी और माता सीता बनवाए हुए हैं और इसी से किसी दूसरे का मुंह पोछ रही हैं, बहुत ही बेवकूफी भरी हरकत है।’ एक और लिखता है- ‘दिमाग घुटनों में है क्या। अब हमारे आराध्या का अपमान नहीं हो रहा?’ ऐसे ही कमेंट करते हुए यूजर एकता कपूर और तान्या मित्तल के वीडियो पर नाराजगी जता रहे हैं।

चंद्रिका दीक्षित ने भी जताई नाराजगी

वायरल वीडियो पर वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने भी नाराजगी जताई है। चंद्रिका ने तो इस घटना से खुद को ही जोड़ लिया और कहा कि ‘अगर मैंने ये हरकत की होती तो मुझे जिंदा गाड़ देते लोग।’ चंद्रिका ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कह रही हैं- ‘मुझे तान्या से कोई निजी दुश्मनी नहीं है, लेकिन जो वीडियो सामने आया है, आपने भी देखा होगा। मुझे बस एक बात खटक रही है कि बीच इवेंट अपने पल्लू से किसी का चेहरा साफ कर रही हैं। ठीक है वो किसी की मदद कर रही हैं, लेकिन उस पर राम-सीता की तस्वीर बनी है।’

चंद्रिका उल्टा ट्रोल्स के निशाने पर

चंद्रिका दीक्षित ने जैसे ही ये वीडियो शेयर किया, यूजर्स ने उन्हें ही निशाने पर लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा- ‘और तुम आई हो ज्ञान देने, तुमसे तो ठीक ही है।’ एक और ने लिखा- ‘वैसे आपको तो राम-सीता के मुद्दे पर बात नहीं ही करना चाहिए।’ बता दें, चंद्रिका पिछले कुछ दिनों से पति युगम गेरा के साथ अपने विवाद को लेकर चर्चा में हैं। दोनों पिछले कुछ दिनों से एक-दूसरे पर आरोपों की बारिश किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा’, अक्षय कुमार को ‘धुरंधर’ न मिलने पर अफसोस, रणवीर सिंह के लिए कही ये बात

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में हुई ‘पंचायत’ के एक्टर की एंट्री! निभाएंगे अहम रोल, नाम जानकर खुश हो जाएगा दिल

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp