digital products downloads

दिल लगाना मना थाः एक गाने ने बदली दो छोटे लड़कों की किस्मत, रातोंरात हुए मशहूर

दिल लगाना मना थाः एक गाने ने बदली दो छोटे लड़कों की किस्मत, रातोंरात हुए मशहूर

Image Source : INSTAGRAM/@RDCMELODIES
पहले ही गाने से हिट हुए किशोर और कृष मंडल।

सोशल मीडिया ने पिछले कुछ सालों में कई छुपे हुए टैलेंट को पहचान दिलाई है। इस लिस्ट में किशोर और कृष मंडल नाम के दो भाईयों का नाम भी शामिल है, जो पिछले एक-दो सालों से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों भाई सोशल मीडिया पर अपनी सिंगिंग वीडियोज पोस्ट करते हैं और दोनों की आवाज को फैंस से खूब प्यार भी मिला। दोनों की सादगी भरी आवाज और एक-दूसरे के साथ नोंक-झोंक को खूब पसंद किया जाता है। अब मंडल ब्रदर्स ने अपने सिंगिंग करियर की भी शुरुआत कर दी है और अपने पहले ही गाने से हर तरफ छा गए हैं। करीब एक महीने पहले मंडल ब्रदर्स का गाना ‘दिल लगाना मना था’ रिलीज हुआ था और अब ये दो भाई एक लाखों की कार के मालिक बन गए हैं।

हिट हुआ किशोर और कृष मंडल का गाना

किशोर और कृष मंडल की बात करें तो छोटे भाई कृष, 7 साल के ही हैं और अपनी सुरीली और मीठी आवाज से फैंस के फेवरेट बन चुके हैं। अपनी गायकी की दम पर दोनों भाइयों को इनका पहला गाना ‘दिल लगाना मना था’ मिला, जो 1 महीने पहले रिलीज हुआ। सनम जौहर और आशी सिंह पर फिल्माए इस गाने को किशोर और कृष मंडल ने आवाज दी, जिसे यूट्यूब पर 66 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इंस्टाग्राम पर इस गाने पर 1 मिलियन से ज्यादा रील्स शेयर की जा चुकी हैं।

किशोर-कृष ने खरीदी 70 लाख की मर्सिडीज

अपनी आवाज से लाखों फैंस का मनोरंजन कर रहे मंडल ब्रदर्स ने अपने पहले गाने ‘दिल लगाना मना था’ की सफलता के बाद हाल ही में करीब 70 लाख रुपये की लग्जरी SUV Mercedes-Benz GLE खरीदी। मंडल ब्रदर्स ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें अपनी नई गाड़ी के आगे कृष पोज करते दिखे। मंडल ब्रदर्स ने इतनी कम उम्र में जो उपलब्धि हासिल की है, वो अपने आप में बड़ी बात है। सोशल मीडिया पर उनकी नई कार के साथ तस्वीरें वायरल हो रहे हैं।

पहले गाने ने मचाई तबाही

मंडल ब्रदर्स ने ‘दिल लगाना मना था’ गाने को अपनी आवाज दी है और ये गाना खूब पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस गाने पर खूब रील्स बने और शेयर किए गए, जिसके चलते यूट्यूब के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी ये गाना ट्रेंड करने लगा। गाने में अधूरी मोहब्बत और ब्रेकअप के बाद की भावनाओं को दिखाया गया है।

ये भी पढ़ेंः Shakira India Tour: 19 साल बाद शकीरा का इंडिया टूर, जानें तारीख से लेकर शहर तक की डिटेल

प्रेग्नेंट हैं सरगुन मेहता, शादी के 12 साल बाद रवि दुबे के घर में गूंजेगी किलकारी?

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp