digital products downloads

देश की नंबर वन फिल्म बनने से कितनी दूर ‘धुरंधर 2’? 1 नहीं, 3 फिल्मों को देनी होगी मात, जानें अब तक का कलेक्शन

देश की नंबर वन फिल्म बनने से कितनी दूर ‘धुरंधर 2’? 1 नहीं, 3 फिल्मों को देनी होगी मात, जानें अब तक का कलेक्शन

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधरः द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब भी बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ये फिल्म एक तरफा राज कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई जारी है। ये एक्शन-थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर अभी भी डबल डिजिट में कमाई कर रही है और कमाई के मामले में ये फिल्म अब चौथे नंबर पर पहुंच चुकी है। रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर में 1,642 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और अब नंबर 1 की पोजीशन से कुछ ही दूरी पर है। ऐसे में हर किसी की नजर इसकी कमाई पर टिकी हुई है। तो चलिए जानते हैं उन तीन फिल्मों के बारे में जो अभी भी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से आगे हैं।

धुरंधर 2 से कमाई के मामले में आगे हैं ये तीन फिल्में

धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म वर्ल्डवाइड 1,642 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, वहीं ‘दंगल’, ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ अब भी इससे आगे हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2’ ने जहां दुनियाभर में 1800 करोड़ की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर अपनी जगह बना रखी है तो वहीं 1810.6 करोड़ के कलेक्शन के साथ ‘बाहुबली 2’ दूसरे नंबर पर है और 2,200 करोड़ की कमाई के साथ आमिर खान की ‘दंगल’ पहले नंबर पर काबिज है। यानी पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए धुरंधर 2 को 158 करोड़ और कमाने होंगे और बाहुबली 2 से आगे निकलने के लिए 168.6 करोड़ और ‘दंगल’ तक पहुंचने के लिए 558 करोड़ से ज्यादा की कमाई करना होगा।

धुरंधर 2 का भारत में ग्रॉस कलेक्शन

भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब तक ‘धुरंधर 2’, 1,244 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और तीसरे नंबर पर है। जबकि प्र्भास स्टारर ‘बाहुबली 2’ ने भारत में 1,429.83 करोड़ के साथ पहले नंबर पर और अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2’ 1,381 करोड़ के साथ दूसरे पायदान पर है।

धुरंधर 2 के बारे में

रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का दूसरा भाग है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में पहले नंबर पर अपना कब्जा जमा चुकीहै। आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और आर माधवन जैसे बेहतरीन स्टार्स भी हैं। इसमें यामी गौतम भी एक छोटी सी भूमिका में नजर आई थीं।

ये भी पढ़ेंः एक डॉक्टर, जिसकी 8 सालों की मिट गई यादें, सच्ची घटना पर आधारित शो, इटली की पॉपुलर सीरीज का है रीमेक

रणवीर सिंह को एक्ट्रेस ने बताया अपना ‘लकी चार्म’, की ‘धुरंधर’ स्टार की तारीफ, बोलीं- ‘उनकी वजह से इंडस्ट्री में हूं’

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp