digital products downloads

धुरंधर से 3 साल पहले आई थी रणवीर की फिल्म, मल्टीस्टारर कॉमेडी का फेल हो गया था पैंतरा

धुरंधर से 3 साल पहले आई थी रणवीर की फिल्म, मल्टीस्टारर कॉमेडी का फेल हो गया था पैंतरा

Image Source : INSTAGRAM@RANVEERSINGH
सर्कस

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार हो रहा है और ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। धुरंधर ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया कि कमाल हो गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धुरंधर से 3 साल पहले आई रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ महाफ्लॉप साबित हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरने वाली ये कॉमेडी फिल्म मल्टीस्टारर कास्ट से सजी हुई थी। 

रोहित शेट्टी संग नहीं चला था जादू

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह पक्के दोस्त हैं और दोनों फिल्मों में काम भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं रोहित शेट्टी ने रणवीर को अपनी फिल्म सिम्बा में भी कास्ट किया था और कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बना लिया। अब दोनों आज भी पक्के दोस्त हैं और आखिरी बार सिंघम रिटर्न में साथ काम करते भी दिखे थे। लेकिन दोनों की फिल्म ‘सर्कस’ ने लोगों को निराश किया था। फिल्म में रोहित शेट्टी के साथ पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा भी अहम किरदारों में नजर आए थे। इसके साथ ही इसमें जैकलीन फर्नांडिस, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर, अनिल चटर्जी, मुरली शर्मा, बृजेश हजारे, उदय ठाकुर समेत कई जाने पहचाने चेहरे इस फिल्म में देखने को मिले थे। 

बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही थी फिल्म

बता दें कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही थी और लोगों को भी इससे काफी निराशा हुई थी। इतना ही नहीं रोहित शेट्टी को इस फिल्म के बाद काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इस फिल्म की कॉमेडी लोगों के पल्ले नहीं पड़ी थी और सारे जोक्स फ्लैट गिरे थे। फिल्म को आईएमडीबी पर भी 4.2 की रेटिंग मिली है जो काफी कमजोर मानी जाती है। हालांकि रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की जोड़ी ने 2018 में आई फिल्म सिम्बा में भी साथ काम किया था और ये फिल्म खूब पसंद की गई थी। इस फिल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान ने लीड रोल निभाया था। साथ ही आशुतोष राणा ने भी अहम किरदार से कहानी में चार चांद लगाए थे। अब रणवीर सिंह को जल्द ही धुरंधर 2 में एक बार फिर हमजा अली मजारी या फिर जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में देखने के लिए फैन्स उत्साहित हो रहे हैं। 

ये भी पढ़ें-बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, रिलीज से पहले ही सटासट छाप सकती है 100 करोड़, टूटा OG का रिकॉर्ड

ऐश्वर्या राय और अभिषेक संग ग्लैमरस अंदाज में दिखीं आराध्या, मम्मी-पापा की लाडली ने महफिल में लगाए चार चांद

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp