
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ, जिसने प्री रिलीज के साथ भारत में 172.63 करोड़ का आंकड़ा पहले दिन की कमाई के साथ पार कर लिया है, जबकि दुनिया भर में 250 करोड़ कमा लिए हैं। इस बीच ‘धुरंधर द रिवेंज’ को टक्कर देने 19 मार्च को साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ रिलीज हुई, जिसकी रिलीज का पावर स्टार के फैंस को लंबे समय से इंतजार था। उन्होंने भी 45.85 करोड़ की ओपनिंग अपने नाम कर ली है, जिसे इतना तो साफ है कि क्लैश के बावजूद उनका स्टारडम बरकरार है, जिसका फायदा उनकी फिल्म को मिलने वाला है।
उस्ताद भगत सिंह का साउथ में दिखा जलवा
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार पवन कल्याण की फिल्म ने पहले दिन 31.50 करोड़ की ओपनिंग की है, जबकि प्री रिलीज कलेक्शन को मिलाकर भारत में आंकड़ा 37.50 करोड़ हो चुका है। वहीं बात करें ‘धुरंधर 2’ की तो तेलुगू में मात्र 2.12 करोड़ की कमाई की है, लेकिन ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने इसी भाषा में 34.75 करोड़ का बिजनेस किया है। इस मामले में पवन कल्याण की फिल्म ने रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर ड्रामा को पछाड़ दिया है।
200 करोड़ के पार धुरंधर 2
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ धूम मचा रही है, जिसे दर्शकों से बेहतरीन रिसपॉन्स मिल रहा है। फिल्म का ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने 34,463 शो में 236.63 करोड़ (भारत का ग्रॉस: 172.63 करोड़, विदेश: 64.00 करोड़) का ग्रॉस कलेक्शन और 139.78 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।
धुरंधर 2 और उस्ताद भगत सिंह का महा मुकाबला
अगर हम दोनों फिल्मों की तुलना करें तो साफ तौर पर ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन के कलेक्शन में बढ़त बना ली है। दक्षिण भारत जैसे बड़े बाजार में भी फिल्म की पकड़ मजबूत होती दिख रही है, जो आमतौर पर हिंदी फिल्मों के लिए एक मुश्किल क्षेत्र माना जाता है। ‘उस्ताद भगत सिंह’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बावजूद, कमाई के मामले में यह फिल्म पीछे रह गई है। हालांकि, तेलुगू में आगे है।
ये भी पढे़ं-
शहर की चकाचौंध से दूर, एक्टर ने पहाड़ों में बनाया करोड़ों का आशियाना, गृहप्रवेश की दिखाई झलक
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



