
नोरा फतेही-संजय दत्त के गाने पर बवाल।
नोरा फतेही के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर विवाद गरमाता जा रहा है। केवीएन प्रोडक्शन्स की अपकमिंग कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म ‘केडीः द डेविल’ का ये गाना नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया है, जिसे लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब ये मामला सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक जा पहुंचा है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने गाने को लेकर आपत्ति जाहिर करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सीबीएफसी के खिलाफ लिखित शिकायत दी, जिसके बाद सरकार की ओर से इस गाने को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
गाने पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
AICWA ने CBFC और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इस गाने पर आपत्ति जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। संघ का आरोप है कि गाना अश्लीलता और डबल मीनिंग को बढ़ावा देता है और कम उम्र के दर्शकों के लिए हानिकारक है। इसी के साथ संघ ने इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने और सख्त कार्रवाई की मांग की।
AICWA ने सीबीएफसी को लिखा पत्र
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स ने सीबीएफसी को एक पत्र लिखते हुए इस गाने को ‘गंभीर जन चिंता’ का विषय बताया है और दावा किया कि गाने के बोल और सीन ने देश में व्यापक तौर पर विरोध को जन्म दिया है। एसोसिएशन ने कहा कि इस तरह का कंटेंट भारतीय सिनेमा के स्टैंडर्ड के अनुरूप नहीं हैं। गाने पर आपत्ति जताते हुए ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इसे अलार्मिंग ट्रेंड बताते हुए चिंता जाहिर की और कहा कि इस तरह के गाने विवादों को जन्म देने और सुर्खियां बटोरने के उद्देश्य से बनाए जा रहे हैं।
सरके चुनर तेरी सरके के बारे में
इस गाने की बात करें तो ये गाना नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया है और यह कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का है, जिसमें ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं और उनके साथ संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, रमेश अरविंद, वी रविचंद्रन, रेशमा नानाइया और जिस्सू सेनगुप्ता जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। प्रेम द्वारा निर्देशित ये फिल्म केवीएन प्रोडक्शंस तले बनी है, जिसने थलापति विजय की ‘जना नायकन’ और यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ का भी निर्माण किया है।
ये भी पढ़ेंः ‘सभी हदें पार कर दीं’, नोरा के ‘सरके चुनर’ पर कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया, अरमान मलिक का भी फूटा गुस्सा
यूट्यूब से हटा ‘सरके चुनर तेरी सरके’, गंदे लिरिक्स और भद्दे डांस पर मचा है बवाल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



