
कृतिका कामरा, गौरव कपूर।
टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा पिछले कुछ महीनों से एंकर और क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। अब आखिरकार ये कपल शादी के बंधन में बंध चुका है। जी हां, कृतिका कामरा अब मिसेज कपूर बन चुकी हैं। कपल ने आज, 11 मार्च 2026 को मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की, जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई नामी हस्तियां भी पहुंचीं। युवराज सिंह, जहीर खान से लेकर नेहा धूपिया, सोहा अली खान तक कृतिका और गौरव की शादी में शामिल हुए। अब जाकर शादी के बाद कृतिका और गौरव कपूर की भी पहली झलक सामने आई है, जिससे एक बात तो साफ है कि कपल ने बहुत ही साधारण अंदाज में शादी की है।
शादी के बाद कृतिका-गौरव की पहली झलक
शादी के बाद कृतिका और गौरव पैपराजी के लिए पोज देने के लिए आए, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कृतिका का वेडिंग लुक सामने आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उन्हीं की हो रही है, जिन्होंने पारंपरिक दुल्हन की परिभाषा ही बदल दी है। एक्ट्रेस ने बिना किसी तामझाम के शादी की और सिंपल सी लाल साड़ी में दुल्हन बनीं। न हाथ में मेहंदी, न मांग में सिंदूर, सिर्फ एक सुर्ख लाल साड़ी और गले में दो नेकलेस, ईयरिंग्स और हाथ में कड़ा, कुछ ऐसा था कृतिका का वेडिंग लुक, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है। वहीं गौरव की बात करें तो उन्होंने एथनिक सूट पहना था, जिसमें वह डैशिंग लग रहे थे।
कृतिका-गौरव ने की रजिस्टर्ड वेडिंग
कृतिका और गौरव ने सिंपल रजिस्टर्ड वेडिंग की, जिसमें इनके परिजनों के अलावा बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के करीबी दोस्त ही शामिल हुए। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये सिंपल सी सादगी भी शादी गौरव कपूर के घर पर ही आयोजित हुई और अन्य बॉलीवुड वेडिंग्स से बेहद विपरीत रही। न कोई तामझाम और न ही हो-हल्ला, दोनों ने बहुत ही सादगी भरे अंदाज में शादी की और शादी के बाद बाहर आकर पैप्स को साथ में पोज दिए और इस दौरान दोनों के चेहरे पर नई जिंदगी शुरू करने की खुशी साफ झलक रही थी।
कृतिका के क्लासी लुक के फैन हुए लोग
सोशल मीडिया पर कृतिका के लुक की काफी चर्चा हो रही है। कई ने जहां इसे ‘क्लासी’ बताया तो वहीं कुछ ने उनकी सादगी की तारीफ की। कपल ने इस शादी को बेहद निजी रखा था और शादी के बाद अपने दोस्तों के लिए आफ्टर पार्टी आयोजित की। वहीं कपल ने फोटोज के लिए पोज करते हुए मीडिया का शुक्रिया किया।
ये भी पढ़ेंः ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अक्षरा को हुआ प्यार? सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, बताया दिल का हाल
‘फिर ब्लड टेस्ट हैं’, शोएब की बात सुन बैठ गया दीपिका कक्कड़ का दिल, नम हुई आंखें, बोलीं- डर लगता है
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



