digital products downloads

प्राइम वीडियो की धांसू सीरीज, पहले 9 एपिसोड ने जीता दिल, अब पार्ट 2 से दमदार वापसी को तैयार

प्राइम वीडियो की धांसू सीरीज, पहले 9 एपिसोड ने जीता दिल, अब पार्ट 2 से दमदार वापसी को तैयार

प्राइम वीडियो पर कई तरह की फिल्में और वेब सीरीज उपलब्ध हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया और उनके नए सीजन का लोगों को ब्रेसरी से इंतजार है। ऐसे में अगर आप भी ‘पंचायत’ और ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ जैसी सीरीज देखना पसंद हैं तो हम आपके लिए एक बेहतरीन सीरीज लेकर आए, जिसकी साधारण, देसी और गांव पर आधारित कहानी आपको बहुत पसंद आने वाली है। इसमें हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ कुछ इमोशनल पल भी देखने को मिलेंगे। इस सीरीज के पहले सीजन के हिट होते ही अब दूसरे सीजन का भी ऐलान हो चुका है।

प्राइम वीडियो की धांसू सीरीज का दूसरा सीजन

हम उस बेहतरीन सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसका नाम ‘दुपहिया’ है। गजराज राव , रेणुका शहाणे, भुवन अरोड़ा, स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा की दुपहिया ने रिलीज होते ही ओटीटी पर धूम मचा दी थी। इसमें आपको एक छोटे से गांव की अपराध मुक्त मजेदार कहानी देखने को मिलेगी। ये ओटीटी सीरीज लोगों को बहुत पसंद आई थी और उन्होंने निर्देशक सोनम नायर के ‘दुपहिया’ के दूसरे सीजन को लेकर भी मांग की थी। इसका पहला सीजन 07 मार्च, 2025 में आया था, जो हिट साबित हुआ था और इसे IMDb पर 7.4 रेटिंग मिल थी। अब मेकर्स ने दुपहिया सीजन 2 का ऐलान कर दिया है।

धांसू कहानी जीत लेगी दिल

‘दुपहिया’ 2025 की एक हिंदी कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज है, जो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसकी कहानी बिहार के एक काल्पनिक और खुद को अपराध-मुक्त बताने वाले गांव धड़कपुर पर आधारित है। कहानी में तब हंगामा मच जाता है, जब शादी के लिए दहेज में खरीदी गई एक कीमती रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल, शादी की रस्मों से ठीक आठ दिन पहले चोरी हो जाती है। कहानी अंत देख आप भी इमोशनल हो जाएंगे, जब दहेज के कारण गांव में बहुत बड़ा तमाशा होता है।

दुपहिया 2 की हुई घोषण

प्राइम वीडियो की इस हिट सीरीज के नए सीजन के बारे में अपडेट देते हुए, मेकर्स ने दुपहिया 2 का एक वीडियो शेयर किया है। पोस्ट कैप्शन पर लिखा, ‘दुपहिया सीजन 2: दुपहिया अपने जाने-पहचाने अंदाज में जबरदस्त कॉमेडी और दिल को छू लेने वाले किरदारों के साथ वापस आ गया है , लेकिन इस बार दांव और भी ऊंचे हैं, क्योंकि धड़कपुर में एक और जुर्म पनप रहा है!’ इस सीरीज में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी, भुवन अरोरा, यशपाल शर्मा, अंजुमन सक्सेना और दिनेश लाल यादव हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक रिलीज डेट की घोषण नहीं की है।

ये भी पढे़ं-

वरुण धवन की बेटी लारा को होती है चलने में दिक्कत, एक्टर का छलका दर्द, बताई क्या है वजह

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 9: 1100 करोड़ क्लब में ‘धुरंधर 2’ की एंट्री, 9 दिन में बना डाले 9 रिकॉर्ड, ‘पठान’-‘जवान’ को पछाड़ा

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp