
अरिजीत सिंह का नया गाना रिलीज
अरिजीत सिंह ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ऐलान किया था कि वह प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले रहे हैं। उनके इस फैसले ने उनके फैंस को निराश कर दिया था। 27 जनवरी को अपने इस अनाउंसमेंट से अरिजीत सिंह ने पूरे देश को चौंका दिया था। सिंगर के फैंस को तो लग रहा था कि अब वह उनके गाने सुन ही नहीं सकेंगे, लेकिन सिंगर ने साफ कर दिया कि वह सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले रहे हैं, फ्री सिंगिंग और सिंगल से उन्होंने दूरी नहीं बनाई है। जनवरी में उन्होंने ये ऐलान किया था और अब अरिजीत सिंह ने ‘महाशिवरात्रि 2026’ से पहले एक नया गाना जारी करते हुए फैंस को सरप्राइज कर दिया है।
अरिजीत सिंह ने जारी किया नया गाना
अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के ऐलान के बाद अपना पहला गाना रिलीज किया है, जो कोई आम ट्रैक नहीं बल्कि भगवान शिव की शक्ति और भक्ति में सराबोर एक शिव भजन है। खास बात तो ये है कि अरिजीत सिंह ने इस गाने का किसी भी तरह से प्रमोशन भी नहीं किया, बल्कि चुपचाप इसे बस रिलीज कर दिया है। अरिजीत सिंह का ये गाना उनके आध्यात्मिक पक्ष को दिखाता है और दिलचस्प बात तो ये है कि बिना किसी प्रमोशन के भी इस गाने को कुलाखों व्यूज मिल गए हैं।
अरिजीत का नया गाना ‘ओह शिव मेरे’
महाशिवरात्रि से पहले, अरिजीत सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘ओह शिव मेरे’ नाम का एक शिव भजन रिलीज किया है, जिसके बोल गीतकार कुमार ने लिखे हैं। गाने को यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। कुमार ने एक्स पर ये वीडियो शेयर किया और लिखा- ‘इस गाने को अपनी खूबसूरत आवाज से सजाने के लिए अरिजीत सिंह को बहुत-बहुत धन्यवाद।’ गाने पर अब अरिजीत सिंह के फैंस भी जमकर रिएक्टर कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।
गाने पर लोगों के रिएक्शन
‘ओह शिव मेरे’ के रिलीज होने के बाद यूजर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘अरिजीत की आवाज सच में एक अलग ही असर छोड़ती है। इस गाने में जो आध्यात्मिकता झलकती है, वह हमारी सोच से भी परे है।’ एक अन्य ने लिखा- ‘अरिजीत भजन गा रहे हैं? वह फिर अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं। मुझे बहुत खुशी हो रही है।’ ऐसे ही कई अन्य यूजर्स ने भी गाने पर रिएक्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। बता दें, गाने का संगीत मंदीप पंघाल ने तैयार किया है और कोरस में पीयूष रंजन, सोनम पाठक, साक्षी होलकर और मंदीप पंघाल की आवाज हैं।
ये भी पढ़ेंः रहस्यमयी मौत और सच्ची घटना पर बनी सीरीज, मुर्दाघर से शुरू होती है कहानी, 8.8 है IMDb रेटिंग, आपने देखी क्या?
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



