digital products downloads

बांके बिहारी के दरबार में फूट-फूटकर रोईं पूनम पांडे, सादे लिबास में पहुंचीं वृंदावन

बांके बिहारी के दरबार में फूट-फूटकर रोईं पूनम पांडे, सादे लिबास में पहुंचीं वृंदावन

Image Source : VIRAL BHAYANI
पूनम पांडे।

मशहूर मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे अक्सर अपनी ग्लैमरस छवि के लिए चर्चा में रहती हैं, लेकिन हाल ही में उनका एक बिल्कुल अलग और आध्यात्मिक अवतार देखने को मिला। पूनम ने उत्तर प्रदेश के पावन धाम वृंदावन की यात्रा की, जहां उन्होंने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उनके सत्संग में हिस्सा लिया। वो वृंदावन की गलियों में और मंदिरों में भी घूमती नजर आईं। इतना ही नहीं उनकी कई झलकियां सामने आई हैं, जिसमें सबसे ज्यादा उनके रोने वाले वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसे देखने के बाद लोग उनके बदले रूप की तारीफ कर रहे हैं और कुछ लोगों का कहना है कि पूनम को अचानक को क्या हो गया।

रोती दिखीं पूनम पांडे

दरअसल सामने आए एक वीडियो में वो प्रेमानंद महाराज के सतसंग में हिस्सा लेती दिखीं। वहीं दूसरे वीडियो में वो फ्लोरल सूट में नजर आईं, जिसमें आप उन्हें फूट-फूटकर रोते देख सकते हैं। सिर पर आंचल लिए वो अपने आंसू पोछती और चेहरे को कवर करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर रंग लगा हुआ और वो होली के रंग में लिपटी दिख रही हैं। ये वीडियो बांके बिहारी मंदिर का है, जहां वो दर्शन करने के लिए पहुंतची थीं। इसी जगह से उनकी एक और झलक भी सामने आई, जिसमें वो नम आंखों से भगवान के आगे हाथ जोड़े दिखीं।

यहां देखें वीडियो

वृंदावन की सैर पर निकलीं पूनम पांडे

पूनम पांडे के कई और वीडियो भी सामने आए जिसमें वो माथे पर तिलक लगाए सफेद सूद में ई-रिक्शा पर बैठकर वृंदावन की गलियों में घूमती दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में भी उनका सादगी भरा रूप देखने को मिला। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हें विरल भियानी के इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 

लोगों का रिएक्शन

एक शख्स ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये वही है जो मरकर जिंदा हो गई थी, भगवान कमाल के आर्टिस्ट हैं।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘राधा रानी सबको बदल देती हैं, पूनम पांडे को भी बदल दीं।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘बिना मेकअप और सिंपल लुक में। वह पड़ोस की औरत जैसी लग रही है, इसे कहते हैं, 900 चूहे खाके, बिल्ली हज को चली।’ एक यूजर ने लिखा, ‘अगर शुरू ही कर दी है अच्छा जीवन की तो अब कुछ गलत मत कर ना।’ एक अन्य नेटिजन ने लिखा, ‘बस इन्हें कुछ मिले न मिलें वहां से पर बुद्धि जरूर मिल जाए।’

ये भी पढ़ें:  ‘स्प्लिट्सविला 7’ फेम मयंक पवार की मौत, कभी कंटेस्टेंट के लिए रो पड़ी थीं सनी लियोनी, शॉक में फैंस

योद्धा की तरह कैटरीना कैफ ने बिताई प्रेग्नेंसी, विक्की कौशल ने लुटाया वाइफ पर प्यार, बोले- वो सुपरहीरो है

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp