
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा।
जब से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने बड़े दिन का ऐलान किया है और उसे प्यार भरा नाम ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ दिया है, तब से फैंस की धड़कनें तेज हैं, लेकिन अब जिस जगह को उन्होंने अपने जीवन के इस सबसे खास अध्याय के लिए चुना है, उसने इस उत्साह को एक शाही ऊंचाई दे दी है। उदयपुर के शांत, सुरम्य अरावली पहाड़ों के बीच बसा ITC Mementos Udaipur इस बहुप्रतीक्षित शादी का गवाह बनेगा। यह कोई साधारण वेन्यू नहीं, बल्कि एक विस्तृत लग्जरी एस्टेट है, जो पूरी पहाड़ी पर फैला हुआ है और जहां से अरावली रेंज का शानदार पैनोरमिक व्यू दिखाई देता है।
ग्रैंड है वेन्यू
प्राकृतिक सौंदर्य से घिरी इस प्रॉपर्टी के भीतर एक नदी और झील भी है, मानो प्रकृति ने खुद इस प्रेम कहानी के लिए मंच सजाया हो। शान, सुकून और प्राइवेसी का ऐसा संगम कम ही देखने को मिलता है। रिजॉर्ट में कुल 117 प्राइवेट विला हैं, जिन्हें खास तौर पर इंटिमेट और लग्जरी अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। कई विला में निजी स्विमिंग पूल, बड़े आउटडोर डेक और एक्सक्लूसिव डाइनिंग स्पेस हैं। यहां एक प्राइवेट हेलीपैड भी मौजूद है, हालांकि खबर है कि मेहमान कमर्शियल फ्लाइट्स से ही पहुंचेंगे।
सुरक्षा और सीमित मेहमान
शादी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर खास निगरानी रखी जा रही है, क्योंकि कपल और उनके मेहमानों का आगमन यहीं से हो रहा है। बताया जा रहा है कि शुरुआत में करीब 50 मेहमानों के साथ कपल उदयपुर पहुंचे, जबकि कुल गेस्ट लिस्ट लगभग 100 लोगों तक सीमित है। कई हाई-प्रोफाइल शादियों के विपरीत, यह समारोह जानबूझकर निजी रखा गया है। सूत्रों के अनुसार यहां किसी बड़े फिल्मी सुपरस्टार की भीड़ नहीं होगी। इसके बजाय, परिवार के करीबी सदस्य, चुनिंदा फिल्म डायरेक्टर्स और तेलंगाना के कुछ राजनेता ही शामिल होंगे। साफ है कि विरोश अपने इस खास दिन को भव्य जरूर, लेकिन भीड़भाड़ से दूर रखना चाहते हैं।
खर्चा कितना?
ट्रैवल वेबसाइट्स पर नजर डालें तो 25 से 28 फरवरी के बीच यह प्रॉपर्टी पूरी तरह बुक दिखाई देती है यानी शादी के फंक्शन्स के लिए पूरा एस्टेट रिजर्व है। कमरों का किराया लगभग ₹35,700 प्रति रात से शुरू होकर ₹51000 प्रति रात तक जाता है, जो चुने गए विला और सुविधाओं पर निर्भर करता है। निजी पूल, आलीशान इंटीरियर और पहाड़ी दृश्यों के साथ यह कीमत उस प्रीमियम अनुभव को दर्शाती है, जिसका वादा यह रिजॉर्ट करता है।
क्या है विरोश?
अपने इंस्टाग्राम अनाउंसमेंट में रश्मिका और विजय ने साफ किया कि विरोश कोई प्लानर्स का सुझाव नहीं था। यह नाम सालों पहले फैंस ने प्यार से गढ़ा था विजय और रश्मिका का मेल। कपल ने इस नाम को अपनाकर अपने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन को सम्मान दिया है। यह सिर्फ एक वेडिंग टाइटल नहीं, बल्कि उस सफर की पहचान है, जो चुपचाप शुरू हुआ और आज शाही अंदाज़ में मुकाम तक पहुंचा है। अब जब काउंटडाउन शुरू हो चुका है, उदयपुर की वादियां एक ऐसी शादी के स्वागत में सजी हैं, जो साल की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी शादियों में गिनी जा सकती है।
ये भी पढ़ें: किस वक्त रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लेगें सात फेरे? सामने आया सटीक टाइम, होंगी अलग-अलग रस्में
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



