digital products downloads

राज्याभिषेक का वैभव और वनवास का वैराग्य, ‘रामायण’ के टीजर में छिपे हैं ये 5 खास सीन

राज्याभिषेक का वैभव और वनवास का वैराग्य, ‘रामायण’ के टीजर में छिपे हैं ये 5 खास सीन

नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का टीजर भारत में गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। अमेरिका में इसके सफल लॉन्च के बाद भारतीय दर्शकों को भी इस पौराणिक महागाथा की पहली झलक देखने को मिली है। टीजर में रणबीर कपूर ‘राम’, साई पल्लवी ‘सीता’ और यश ‘रावण’ के रूप में नजर आ रहे हैं। हालांकि टीजर में कोई संवाद नहीं है, लेकिन इसके दृश्यों में कई ऐसी बारीकियाँ छिपी हैं जो रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों की ओर इशारा करती हैं।

शिव धनुष और सीता स्वयंवर

टीजर की शुरुआत में एक भव्य दृश्य है जहाँ रणबीर कपूर विशाल ‘पिनाक’ धनुष को उठाते और उस पर प्रत्यंचा चढ़ाते नजर आते हैं। राजा जनक ने प्रतिज्ञा की थी कि जो भी इस धनुष को उठाएगा उसी से सीता का विवाह होगा। टीजर में दिखाया गया है कि राम न केवल इसे सहजता से उठाते हैं, बल्कि उसे बीच से तोड़ भी देते हैं। इसके अलावा फूलों की वर्षा के बीच चलते हुए राम के दृश्य ‘सीता स्वयंवर’ की भव्यता को दर्शाते हैं।

राज्याभिषेक से वनवास का भावुक सफर

एक और महत्वपूर्ण विवरण राम के पहनावे में बदलाव है। टीजर बहुत खूबसूरती से राजा दशरथ द्वारा राम के राज्याभिषेक की तैयारी से लेकर, उनके साधारण वस्त्रों में 14 वर्ष के वनवास पर जाने के दृश्यों को दिखाता है। सुमंत द्वारा चलाए जा रहे रथ और उसके पीछे दुखी प्रजा की भीड़ उस भावुक क्षण को जीवंत करती है, जब राम अपनी अयोध्या छोड़ रहे थे।

Image Source : STILL FROM TEASERरणबीर कपूर और अरुण गोविल।

दंडक वन के राक्षस और जटायु का बलिदान

टीजर में ‘अरण्य कांड’ की झलक भी मिलती है, जहां राम ऋषियों की रक्षा के लिए विशाल राक्षसों का वध करते हैं। टीजर में दिखाए गए दानव ‘ट्रोल्स’ जैसे नजर आते हैं, जो युद्ध की भयावहता को बढ़ाते हैं। साथ ही कुछ दृश्य संकेत देते हैं कि राम पक्षीराज जटायु का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। जटायु ने सीता को रावण से बचाते हुए अपने प्राण त्याग दिए थे और राम ने उन्हें अपने पिता के समान सम्मान देते हुए उनका अंतिम संस्कार किया था।

पुष्पक विमान का नया स्वरूप

रामायण के पिछले संस्करणों में पुष्पक विमान को अक्सर मोर के आकार में दिखाया गया है, लेकिन इस फिल्म में इसे कमल के आकार के एक जटिल और उड़ने वाले यंत्र के रूप में चित्रित किया गया है। विश्वकर्मा द्वारा निर्मित यह दिव्य विमान रावण ने अपने भाई कुबेर से छीना था और इसी का उपयोग उसने सीता के अपहरण के लिए किया था।

Ramayana

Image Source : STILL FROM TEASERरावण।

रिलीज की तारीख

फिल्म के भव्य विजन को देखते हुए इसे दो भागों में बांटा गया है। ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जबकि इसका दूसरा भाग ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 100 सालों में रामायण पर बने 50 से ज्यादा फिल्में और शो, सबसे पॉपुलर 9 रेटिंग वाला सीरियल, एक के तो महात्मा गांधी भी फैन

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp