
संजय दत्त और नोरा फतेही
अपनी जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के लिए मशहूर एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही एक नए स्पेशल गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ के साथ वापस आई हैं। यह गाना आने वाली फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का है, लेकिन इसका प्रमोशनल टीजर रिलीज होने के कुछ ही समय बाद, सोशल मीडिया पर इस गाने की आलोचना होने लगी है। गाने में संजय दत्त का खलनायक अंदाज और नोरा फतेही के मजेदार लटके झटके देखने को मिल रहे हैं। बादशाह के गाने ‘टटीरी’ के बाद अब कुछ लोग इस गाने के बोल पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, क्योंकि इसमें अश्लील और डबल मीनिंग वाले शब्दों का भरपूर इस्तेमाल किया गया है।
नोरा के सरके चुनर तेरी सरके के लिरिक्स पर बवाल
पिछले हफ्ते के आखिर में रिलीज हुए ‘सरके चुनर तेरी सरके’ में नोरा फतेही को एक डांस बार में परफॉर्म करते हुए दिखाया गया। घाघरा-चोली पहने, एक्ट्रेस को पुरुषों की भीड़ के बीच बैकअप डांसर्स के एक ग्रुप के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। गाने के हुक स्टेप ने ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींचा, खासकर वो पल जब चुलबुले अंदाज में वह अपनी चुनर को गिराती और फिर उठाती हैं। इस गाने के सीन्स से ज्यादा इसके लिरिक्स को लेकर बवाल हो रहा है। नोरा की हरकतों पर भी लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया।
गाने के डबल मीनिंग शब्दों पर भड़ें लोग
शुरुआती एक हिस्से में जमकर डबल मीनिंग लिरिक्स का इस्तेमाल किया गया है, जिसे सुनने के बाद लोग गाने को अश्लील बात रहे हैं। हालांकि, जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है, यह साफ हो जाता है कि गाने के बोल असल में किसी नशीले पदार्थ और बोतल के बारे में है न कि उस बारें में जिसका संकेत पंक्तियों से मिल रहा है। गाने में शब्दों के चयन को लेकर सिंगर और डांसर को इंटरनेट यूजर्स की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भी गाने के बोल और वीडियो पर अपनी नाराजगी जाहिर की और सवाल उठाया, ‘कोई भी सभ्य परिवार के साथ बैठकर इसे कैसे देख सकता है?’ X पर एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि NHRC गाने के निर्माताओं को नोटिस जारी करेगा, जिनके खिलाफ आखिरकार कार्रवाई की जाएगी।
एक पोस्ट में लिखा था, ‘वैसे भी बॉलीवुड से नैतिकता की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन सेंसर बोर्ड का अश्लीलता को लाइसेंस देना शर्मनाक है। यह मानसिक रोगी अपनी मनोविकृतियों से पीढ़ीयों को बर्बाद कर रहे हैं। हम इस गंदगी को समाज में फैलने नहीं देंगे; हम कार्रवाई के लिए नोटिस जारी कर रहे हैं।’
क्या सच में इस दुनिया में हमारे पास शब्दों की कमी हो गई है कि ऐसे घटिया और अपमानजनक गाने लिखे जा रहे हैं? इस गाने का गीतकार कौन है? उसे अपनी नौकरी छोड़ देनी चाहिए और खुद को रिहैब में भर्ती करवा लेना चाहिए। नोरा फतेही, तुम्हें ऐसे गाने करने पर शर्म आनी चाहिए। बॉलीवुड, तुम तो लगातार नई-नई गहराइयों में गिरते ही जा रहे हो।
केडी: द डेविल कब होगी रिलीज
इस म्यूजिक वीडियो में अभिनेता संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं, जो नोरा के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस गाने के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं। KD: The Devil एक कन्नड़ पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे प्रेम ने डायरेक्ट किया है और इसमें मुख्य भूमिका में ध्रुव सरजा हैं। 1970 के दशक के बेंगलुरु की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित है और इसमें काली नाम के एक छोटे-मोटे अपराधी की कहानी दिखाई गई है, जो शहर के खतरनाक अंडरवर्ल्ड में शामिल हो जाता है। इस फिल्म में कई जाने-माने कलाकारों की टोली भी शामिल है, जिसमें शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन और रमेश अरविंद शामिल हैं। ये फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढे़ं-
OTT Release This Week: ‘बॉर्डर 2’ से ‘चिरैया’ तक, ये फिल्में-सीरीज ओटीटी पर होंगी रिलीज
6 ऑस्कर, 1600 करोड़ का कलेक्शन और दमदार IMDb रेटिंग, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का जलवा बरकरार
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



