
शिल्पा शिरोडकर
शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं। अपने समय में उन्होंने गोविंदा से लेकर सुनील शेट्टी जैसे लीडिंग एक्टर्स के साथ काम किया और पिछले दिनों ‘बिग बॉस 18’ को लेकर सुर्खियों में रहीं और फिर सोनाक्षी सिन्हा स्टारर ‘जटाधारा’ में अपने किरदार से सबको चौंका दिया। इस फिल्म में उन्होंने एक जादू-टोने वाली महिला की निगेटिव भूमिका निभाई। अब शिल्पा शिरोडकर अपने अन्य प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खुद शिल्पा शिरोडकर ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलकर बात की और बताया कि उनके पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट हैं।
शिल्पा शिरोडकर को चाहिए काम
शिल्पा शिरोडकर साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की साली हैं, जो इन दिनों एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके बाद भी शिल्पा को खुलेआम काम मांगने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने ‘इंस्टैंट बॉलीवुड’ के साथ बातचीत में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलकर बात की और इसी दौरान बताया कि उनके पास एक वेब सीरीज है और इसके साथ अन्य कई रोमांचक प्रोजेक्ट उनके पास हैं। शिल्पा के अनुसार, वह इस साल के आखिरी तक बिजी चल रही हैं, लेकिन उन्हें और काम चाहिए।
शिल्पा शिरोडकर के आने वाले प्रोजेक्ट
शिल्पा शिरोजकर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और जटाधारा के बारे में बात करते हुए कहा- ‘मेरी फिल्म जटाधारा रिलीज हुई थी नवंबर में, जो बहुत अच्छा नहीं कर पाई। लेकिन, मेरे पास अभी और कई प्रोजेक्ट है, मैं एक वेब सीरीज भी कर रही हूं। इसके अलावा मैं एक और फिल्म कर रही हूं और इसके ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इतंजार कर रही हैं। तो हां, भगवान की दया से मैं इस साल के आखिरी तक काफी व्यस्त हूं।’
मुझे काम चाहिए- शिल्पा शिरोडकर
शिल्पा से जब पूछा गया कि क्या वह फुल टाइम काम के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने बिना हिचकिचाहट के हामी भरी। वहीं जब उनसे नेटवर्किंग के महत्व के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ‘अगर मेरे पास किसी का नंबर है या मैं किसी को मिलूं तो मैं सबको बोलती हूं कि भाई मुझे काम चाहिए कुछ अच्छा होगा तो दे दो।’ शिल्पा कहती हैं कि उन्हें लोगों को ये बताने में कोई शर्म नहीं कि वह काम की तलाश में हैं और अगर कोई मदद कर सकता है तो उसे इसके बारे में पता होना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः 44 साल पहले आई फिल्म, जिस पर हुए 34 केस, फिर भी कमा ले गई 225% मुनाफा और कहलाई ब्लॉकबस्टर
प्रेग्नेंट हैं दिव्यांका त्रिपाठी, शादी के 10 साल बाद टीवी की ईशी मां बनेंगी रियल लाइफ मम्मी?
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



