digital products downloads

सुपरस्टार पिता की बेटी ने चंद फिल्मों बाद ही छोड़ी इंडस्ट्री

सुपरस्टार पिता की बेटी ने चंद फिल्मों बाद ही छोड़ी इंडस्ट्री

Image Source : INSTAGRAM@TWINKLEKHANNA
ट्विंकल खन्ना

बॉलीवुड में ऐसी कई हीरोइन्स आईं जिनके परिवार में फिल्मी सितारों की कोई कमी नहीं रही। खूब मौके मिलने के बाद भी कुछ हीरोइन्स अपने करियर को पक्का नहीं कर पाईं और चंद फिल्मों बाद ही गायब हो गईं। एक ऐसी भी हीरोइन रहीं हैं जिनके पिता सुपरस्टार थे और आज पति का भी बॉलीवुड पर सिक्का चलता है। लेकिन उन्होंने खुद कुछ फिल्मों बाद ही एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया था। हम बात कर रहे हैं ट्विंकल खन्ना की। बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री Twinkle Khanna ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म Mela के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद ट्विंकल ने एक्टिंग से दूरी बनाकर शादी की और एक लेखक के रूप में अपने करियर की नई शुरुआत की। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म से जुड़ा एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। ट्विंकल ने बताया कि उन्होंने फिल्म में अभिनय तो किया था, लेकिन उनकी असली आवाज फिल्म में इस्तेमाल नहीं की गई थी। फिल्म में उन्होंने रूपा का किरदार निभाया था, लेकिन इस किरदार के लिए डबिंग किसी दूसरी कलाकार से कराई गई थी। इन दिनों अपने टॉक शो Too Much with Kajol and Twinkle में ट्विंकल ने इस बारे में खुलकर बात की।

खुद सुनाया किस्सा 

हाल ही में इस टॉक शो में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए Varun Dhawan और Janhvi Kapoor पहुंचे थे। बातचीत के दौरान दोनों ने शो की होस्ट Kajol और ट्विंकल से कई दिलचस्प सवाल किए। इसी दौरान ट्विंकल ने फिल्म ‘मेला’ से जुड़ा यह राज साझा किया। उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘मुझे अपनी फिल्म ‘मेला’ में निभाया गया रूपा का किरदार बहुत पसंद है। लेकिन मजेदार बात यह है कि फिल्म में मेरी आवाज नहीं थी। उस रोल के लिए किसी और ने डबिंग की थी, क्योंकि निर्देशक को लगा कि मैं एक्टिंग तो अच्छी कर रही हूं, मगर आवाज किसी और से करवा लेते हैं।’ ट्विंकल खन्ना के पिता राजेश खन्ना भी बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे हैं। अपने पिता की तरह ट्विंकल ने शुरू में एक्टर बनने का सपना देखा था और साल 1995 में बॉबी देओल के साथ ‘बरसात’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। डेब्यू फिल्म हिट होते ही ट्विंकल भी स्टार बन गईं और लगातार फिल्में मिलने लगीं। ट्विंकल ने 90 के दशक में करीब 1 दर्जन से ज्यादा फिल्मों में काम किया। लेकिन 90 के दशक के अंत तक ट्विंकल की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिटने लगीं। मेला फिल्म में ट्विंकल की जोड़ी आमिर खान के साथ जमी थी और मेला फिल्म को धर्मेश दर्शन ने डायरेक्ट किया था। 

मेला के बाद छोड़ दी इंडस्ट्री

मेला फिल्म फ्लॉप होने के बाद ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से शादी कर ली और दोनों ने नई जिंदगी की शुरुआत की थी। आज दोनों के 2 बच्चे हैं और दोनों ही पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार आज भी अपनी फिल्मों में मस्त रहते हैं और खूब काम करते रहते हैं। जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला रिलीज होने वाली है और इसमें वे मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, रिलीज से पहले ही सटासट छाप सकती है 100 करोड़, टूटा OG का रिकॉर्ड

ऐश्वर्या राय और अभिषेक संग ग्लैमरस अंदाज में दिखीं आराध्या, मम्मी-पापा की लाडली ने महफिल में लगाए चार चांद

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp