digital products downloads

अजय देवगन को गोद में उठाने वाली मिस मिली कभी मांगती थी भीख, माधुरी की बनी सहेली

अजय देवगन को गोद में उठाने वाली मिस मिली कभी मांगती थी भीख, माधुरी की बनी सहेली

Image Source : STILL FROM FILM
अजय देवगन के साथ मिस मिली।

आमिर खान, अजय देवगन, जूही चावला और काजोल स्टारर ‘इश्क’ 1997 अगर आपने देखी होगी तो इस फिल्म में नजर आई इस एक्ट्रेस का चेहरा भी याद ही होगा। आपने इन्हें 1990 की क्लासिक फिल्म ‘दिल’ में भी जरूर देखा होगा। इस फिल्म में एक सीन था, जिसमें बॉक्सिंग रिंग के अंदर आमिर खान का और आदि ईरानी को आपस में भिड़ना होता है और माधुरी एक शर्त रखती हैं और कहती हैं कि जो भी हारेगा, उसे उनकी दोस्त मिस मिली को किस करना होगा। फिल्म में माधुरी दीक्षित की दोस्त के रोल में नजर आईं मिस मिली ने इस सीन में ऐसी जान डाली कि जिसने भी देखा उसका हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दिल में मिस मिली के रोल में नजर आई ये एक्ट्रेस कौन थी, कहां से आई थी और कैसे कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा बन गई?

असल जिंदगी में भीख मांगती थीं मिस मिली

आदि ईरानी ने 2022 में ‘मिड डे’ से बातचीत में मिस मिली के बारे में कुछ बातें साझा की थीं और बताया था कि कैसे ‘दिल’ के डायरेक्टर इंदर कुमार ने मिस मिली को सड़क से उठाकर स्टार बना दिया। आदि ईरानी ने बॉक्सिंग रिंग वाले सीन के बारे में बात की, जिसमें उनका किरदार आमिर खान से टकराता है। आदि ने इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के दोस्त का किरदार निभाया था, जो आमिर खान के साथ बॉक्सिंग रिंग वाले फाइट सीन में उनसे टक्कर लेता है। फिल्म में आदि ईरानी ने बॉक्सर का किरदार निभाया था।

एक्ट्रेस कैसे बनीं मिस मिली?

किस वाले सीन के लिए इंदर कुमार एक ऐसी लड़की की तलाश में थे, जिसे देखकर कोई भी कहे कि अरे इसे कोई कैसे किस कर सकता है? वह एक ऐसी लड़की चाहते थे, जो सीन और किरदार के साथ न्याय कर सके। वह शिद्दत से ऐसी लड़की की तलाश में जुट गए और एक दिन जब वह कहीं जा रहे थे तो सिग्नल पर उनकी नजर एक लड़की पर पड़ी और उन्होने कहा, ‘ये लड़की इस रोल के लिए एकदम सही रहेगी।’ आदि बताते हैं कि उनके असिस्टेंट ने उन्हें टोका और कहा कि ‘सर ये लड़की सिग्नल पर भीख मांगती है। ये फिल्म में क्या करेगी? एक्टिंग भी तो आनीचाहिए न।’ इस पर इंदर ने जवाब दिया- ‘एक्टिंग तो मैं करवा लूंगा और मुझे जैसी लुक वाली लड़की चाहिए थी, ये बिलकुल वैसी है।’

ट्रक ड्राइवर से की थी शादी

इंदर ने मिस मिली से बात की और फिल्म में माधुरी दीक्षित की दोस्त का रोल दे दिया। मिस मिली ने आगे चलकर ढेरों फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘इश्क’, ‘मेला’ और ‘दिलजले’ जैसी फिल्में शामिल हैं। आदि ईरानी ने इसी दौरान बताया था कि मिस मिली ने आगे चलकर किसी ट्रक ड्राइवर से शादी कर ली। वो ट्रक ड्राइवर भी अच्छा पैसा कमाता था और दोनों ने बड़े स्तर पर शादी की। लेकिन, कुछ सालों बाद मिस मिली का निधन हो गया। वह मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं। आदि ईरानी ने कहा था- ‘भीख मांगते हुए उन्होंने पता नहीं क्या-क्या खाया-पीया होगा, जिसके चलते उनकी सेहत खराब होती गई और आखिरकार वह चल बसीं।’

आज तक नहीं पता असली नाम

दिलचस्प बात तो ये है कि आज भी किसी को मिस मिली का असली नाम पता नहीं है। जो नाम उन्हें मिला, वह उसी के साथ आगे बढ़ीं और यही उनकी पहचान बन गया। मिस मिली का भले ही किसी को असली नाम न पता हो, लेकिन उन्हें अपने जहन से मिटा पाना किसी के लिए आसान नहीं है। पहली ही फिल्म में उन्होंने आमिर खान और माधुरी दीक्षित जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया। अपने करियर में उन्होंने अनिल कपूर और अजय देवगन जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की थी।

ये भी पढ़ेंः बीच इवेंट अचानक रोने लगीं भूमिका चावला, रोते-रोते बोलना हुआ मुश्किल, वीडियो देख फैंस को हुई चिंता

7 एपिसोड वाली भारतीय वेब सीरीज का नेटफ्लिक्स पर दबदबा, 50 मिलियन पार पहुंचे व्यूज, नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp