digital products downloads

अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को TRP की रेस में इस नए शो ने दी मात

अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को TRP की रेस में इस नए शो ने दी मात

Image Source : SCREEN GRAB JIO HOTSTAR
टीआरपी चार्ट में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ और ‘अनुपमा’ ने खोई अपनी जगह।

छोटे पर्दे के शोज में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है। एक तरफ ‘अनुपमा’ में जहां रजनी हाथ धोकर अनुपमा की जान के पीछे पड़ गई है तो वहीं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में भी मिहिर विरानी पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। इन ट्विस्ट और टर्न्स का असर टीआरपी चार्ट में भी देखने को मिला। BARC इंडिया ने साल 2026 के तीसरे हफ्ते की रेटिंग जारी कर दी हैं, जिसमें जबरदस्त उथल पुथल देखने को मिली और लिस्ट में एक भारी बदलाव देखने को मिला। जहां पिछले दिनों लंबे समय से नंबर 1 पर काबिज ‘अनुपमा’ को पटखनी देकर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने नंबर 1 पर कब्जा जमा लिया था तो वहीं अब स्मृति ईरानी के शो को एक नए नवेले शो ने पीछे छोड़ दिया है और नंबर वन का खिताब अपने नाम र लिया है।

‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को इस शो ने पछाड़ा

इस हफ्ते की टीआरपी चार्ट में स्मृति ईरानी के ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ और रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ ने नंबर 1 और 2 की अपनी-अपनी जगह खो दी और एकता कपूर का नया सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ 2।4 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर विराजमान हो गया है। इस शो का प्रीमियर 27 दिसंबर 2025 को कलर्स टीवी पर हुआ था, जिसने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से नंबर वन का खिताब छीन लिया है। 

दूसरे नंबर पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’

नागिन 7 की पहले नंबर पर एंट्री के साथ ही स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने अपनी जगह गंवा दी और दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। शो को 2।2 रेटिंग मिली है। मगर अब मेकर्स ने इस शो में एक जबरदस्त ट्विस्ट की तैयारी कर ली है, जिससे इसके फिर नंबर 1 पर अपनी जगह बनाने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिजनेस की जिम्मेदारी तुलसी के कंधों पर आने वाली है, वहीं मिहिर पर जान पर खतरा मंडराता भी दिखाई देगा।

तीसरे नंबर पर पहुंची ‘अनुपमा’

कभी महीनों तक नंबर 1 पर अपनी जगह बनाए रखने वाला राजन शाही का शो ‘अनुपमा’ अब पहले और दूसरे नंबर से अपनी जगह खो चुका है। लंबे समय से शो नंबर 1 के लिए लड़ाई लड़ रहा था, लेकिन अब ये दूसरे नंबर से भी हाथ धो चुका है और तीसरे पर आ गया है। रुपाली गांगुली के शो को स्मृति ईरानी के शो के बाद अब नागिन 7 से भी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। वहीं इस शो में भी एक जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है, जिसमें अनुपमा की जान खतरे में देखने को मिलेगी।

चौथे और पांचवे नंबर पर इन शोज ने बनाई जगह

वहीं टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर शरद केवकर का शो ‘तुम से तुम तक’ है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसे 1।9 टीआरपी मिली है और पांचवे नंबर पर ‘वसुधा’ सीरियल है, जिसे 1।9 रेटिंग मिली है। ये शो लगातार दर्शकों की नजर में बना हुआ है। इसके अलावा छठवें नंबर पर ‘गंगा माई की बेटियां’, सातवें पर ‘उड़ने की आशा- सपनों का सफर’, आठवें पर कॉमेडी कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’, नौंवे पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और 10वें पर ‘जगधात्री’ ने अपनी जगह बनाई है।

ये भी पढ़ेंः Netflix पर छाई 13 साल पुरानी फिल्म, ब्लॉकबस्टर है 2 घंटे 14 मिनट की कहानी, एक्शन-रोमांस और कॉमेडी से है भरपूर

अल्लू शिरीष और नयनिका का प्री-वेडिंग बैश, दुबई में शैंपेन के साथ शुरू हुआ जश्न, इस अंदाज में दिखे अल्लू अर्जुन

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp