digital products downloads

अब इस तारीख को रिलीज होगी ममूटी और मोहनलाल की फिल्म

अब इस तारीख को रिलीज होगी ममूटी और मोहनलाल की फिल्म

मोहनलाल और ममूटी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पैट्रियॉट’ के निर्माताओं ने बुधवार को इसकी नई रिलीज तारीख की घोषणा की। महेश नारायणन द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में फहद फासिल और नयनतारा भी अहम भूमिकाओं में हैं। आपको बता दें कि मलयालम एक्शन थ्रिलर ‘पैट्रियट’ पहले 23 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में मोहनाल के साथ ममूटी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रेवती ने भी दमदार किरदार निभाया है और फहद फासिल भी एक जोरदार किरदार में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते नजर आने वाले हैं। 

पैट्रियॉट की नई रिलीज तिथि घोषित

रिलीज तिथि की घोषणा का पोस्टर साझा करते हुए, ममूटी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘पैट्रियॉट 1 मई, 2026 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में।’ मंगलवार को पैट्रियॉट के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज टालने का कारण बताया। बयान में कहा गया, ‘हम पैट्रियट को बेहतरीन गुणवत्ता के साथ आप तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हालांकि, कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण, फिल्म की रिलीज़ की निर्धारित तिथि 23 अप्रैल से कुछ दिनों के लिए स्थगित करना आवश्यक हो गया है।’ 

ये रहेगी स्टारकास्ट

ममूटी और मोहनलाल के अलावा, फिल्म में फहद फासिल, नयनतारा, राजीव मेनन, रेवती, ग्रेस एंटनी, ज़रीन शिहाब, श्रीपार्वती, गीति संगीता, जिनू जोसेफ, दानिश हुसैन, शाहीन सिद्दीकी, सनल अमन और प्रकाश बेलावड़ी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण एंटो जोसेफ और के जी अनिल कुमार ने एंटो जोसेफ प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। सुशिन श्याम ने फिल्म का संगीत तैयार किया है और महेश नारायणन और राहुल राधाकृष्णन ने फिल्म का संपादन किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सुपरस्टार ममूटी हाल ही में चथा पचा में एक कैमियो भूमिका में नजर आए थे। हालांकि, उन्होंने जिथिन के जोस की क्राइम थ्रिलर फिल्म कलमकवल में विनायकान के साथ मुख्य भूमिका निभाई, जो 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई थी। इसके साथ ही मोहनलाल की एक और सुपरहिट फिल्म दृश्यम का भी तीसरा पार्ट रिलीज के लिए तैयार है और 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें- छावा के हीरो को खूब पसंद आई धुरंधर 2, पोस्ट कर तारीफों के बांधे पुल, रणवीर पर भी लुटाया प्यार

जब फैन ने रणबीर कपूर को कहा रणवीर सिंह, ‘धुरंधर’ की सफलता पर बधाई मिलते ही एक्टर का ऐसा था रिएक्शन

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp