
बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले को शनिवार को कार्डियक अरेस्ट आया है। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मुंबई के इस अस्पताल में आशा का इलाज चल रहा है। अब तक आगे की कोई स्वास्थ्य अपडेट अस्पताल की तरफ से नहीं आईं हैं और किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि आशा भोसले को शनिवार को कार्डियक अरेस्ट आया था। जिसके बाद उन्हें तुरंत अंस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब इस मामले में कैंडी ब्रीच अस्पताल की डॉक्टर प्रतीती समधानी ने भी अपडेट दिया है। आइये जानते हैं।
क्या बोलीं डॉक्टर?
आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी अस्पताल की डॉक्टर प्रतीती समधानी ने सिंगर आशा भोसले का स्वास्थ्य अपडेट भी दे दिया है। ब्रीच कैंड की डॉक्टर समधानी ने बताया कि आशा भोसले को 11 अप्रैल को कार्डियक अरेस्ट आया था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेस के तहत उनका इलाज किया जा रहा है। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था।
20 भाषाओं में गाए हैं 12000 गाने
आशा भोसले बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर्स में गिनी जाती हैं और अब तक 20 से ज्यादा भाषाओं में 12000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज से तराश चुकी हैं। संगीत के इतिहास की सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने का भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड आशा के नाम है। आशा का जन्म 8 सितंबर 1933 में हुआ था। उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर भी फिल्मी दुनिया की सुपरस्टार मानी जाती हैं और उन्हें स्वरकोकिला के नाम से भी नवाजा गया है। आशा ने भी अपने सुरों से लंबे समय तक फिल्मों में राज किया है।
म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन से की थी शादी
आशा भोसले ने बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन से शादी की थी। जो खुद भी म्यूजिक की दुनिया के सुपरस्टार थे और हिंदी फिल्मों में उनके संगीत का आज भी सिक्का चलता है। आशा ने भी 2200 से ज्यादा फिल्मों में अपने सुरों का जलवा दिखाया है। आशा को साल 2008 में पद्मविभूषण के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही दर्जनों खिताब उन्होंने अपने नाम किए हैं।
ये भी पढ़ें- जना नायकन फिल्म को बॉलीवुड से भी मिलने लगा सपोर्ट, सोनू सूद ने पोस्ट कर थालापति विजय का किया समर्थन
सुनील ग्रोवर ने उतारी रोहित शर्मा की नकल, देखकर भौंचक्के रह गए लोग, बोले- ‘भाई AI भी फेल है’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






