digital products downloads

‘अब युवी की तो छुट्टी’, हर जगह दिखते हैं युवराज सिंह, पत्नी हेजल कीच का फूटा गुस्सा

‘अब युवी की तो छुट्टी’, हर जगह दिखते हैं युवराज सिंह, पत्नी हेजल कीच का फूटा गुस्सा

Image Source : INSTAGRAM@HAZELKEECHOFFICIAL
युवराज सिंह और हेजल कीच

बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं हेजल कीच ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रहे युवराज सिंह से शादी की है। शादी के बाद से हेजल कम ही एक्टिंग करते नजर आती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और बीते दिनों कपिल शर्मा शो में भी अपने पति के साथ पहुंची थीं। हेजल ने शुक्रवार को एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें उनका गुस्सा अपने पति पर फूटा है। हेजल ने वीडियो में कहा कि ‘मैं जहां भी जाती हूं यवी नजर ता है। आगे-पीछे हर जगह। अब युवी की तो छुट्टी।’ हालांकि हेजल ने ये वीडियो केवल मजाक में बनाया है और एक पैपराजी पेज ने इसे शेयर किया है। जिसके बाद लोगों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

हेजल तारीफ करते नहीं थकते युवराज

बता दें कि हेजल और युवराज सिंह की लवस्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों ने अपनी लवस्टोरी बीते दिनों कपिल शर्मा के शो में बताई थी। साथ ही युवराज सिंह अक्सर ही अपनी पत्नी हेजल की तारीफें करते नहीं थकते। हाल ही में एक इंटरव्यू में युवराज सिंह ने बताया था कि उनके बच्चों के साथ उनका बॉन्ड बहुत अच्छा है और इसका श्रेय भी हेजल को ही जाता है। युवराज ने बताया था कि शुरुआत में वे बच्चों के डायपर बदलने में हिचकते थे लेकिन उनकी पत्नी ने उन्हें इसकी सलाह दी और ये भी कहा कि इससे बच्चों के साथ बॉन्ड अच्छा होता है। इसके बाद उन्हें इसका फायदा मिला और आज उनके बच्चे उन्हें मिस करते हैं। 

हेजल भी लुटाती हैं प्यार

बता दें कि हेजल भी अपने पति युवराज सिंह से बहुत प्यार करती हैं और खूब तारीफें करती रहती हैं। बीते दिनों हेजल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने युवराज की खूब तारीफ की थी। इस फोटो में युवराज सिंह अपने बच्चों को उठाए आगे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। युवराज और हेजल ने 30 नवंबर 2016 को शादी रचाई थी। अब उन दोनों की शादी को 10 साल का समय हो चुका है और दोनों 2 बच्चों के पेरेंट्स भी बन गए हैं। 

ये भी पढ़ें- Kohhra 2: स्कूल से निकलते ही BPO में की नौकरी, फिर पलटी किस्मत, TV के बाद बना OTT का भी सुपरस्टार, अब मोना सिंह संग करेगा मिस्ट्री का खुलासा

बड़े पर्दे पर दिखेंगे बैड्स ऑफ बॉलीवुड के रजत बेदी, 24 साल बाद फिर से रिलीज हो रही ये शानदार मूवी, गानों ने काटा था गदर

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp