
गौरी खान, शाहरुख खान।
नीलम कोठारी 90 के दशक की सबसे खूबसूरत और सफल अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। खासतौर पर गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती थी। कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय करने के बाद नीलम कोठारी ने अचानक ही अभिनय से ब्रेक ले लिया, लेकिन फिल्मी दुनिया में वह अभी भी एक्टिव हैं। नीलम कोठारी, शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान की काफी अच्छी दोस्त हैं। एक-दूसरे की हर खुशी में दोनों शामिल होती हैं। अब हाल ही में नीलम कोठारी ने सिंगिंग रियेलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में गेस्ट बनकर शिरकत की, जहां उन्होंने शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।
शाहरुख खान और गौरी को लेकर नीलम कोठारी का खुलासा
नीलम कोठारी का शो से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शाहरुख खान और गौरी खान के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। इस दौरान नीलम कोठारी बताती हैं कि गौरी और शाहरुख को मिलाने में उनका भी हाथ है। वो कैसे, इसका खुलासा भी उन्होंने शो के दौरान किया। नीलम ने बताया कि गौरी उनकी बहुत बड़ी फैन थीं और शाहरुख भी। उनकी फिल्में देखते हुए ही दोनों की नजदीकियां बढ़ीं।
शाररुख-गौरी की लव-स्टोरी पर नीलम का खुलासा
नीलम कहती हैं- ‘कुछ महीने पहले ही शाहरुख ने मुझसे बात करते हुए कहा था- नीलम क्या आप जानती हैं, मेरी और गौरी की शादी की एक वजह आप भी हैं? ये सुनकर मैंने पूछा कि क्या वाकई ऐसा है? तो उन्होंने मुझे बताया कि जब मैं फिल्में कर रही थी, गौरी मेरी बहुत बड़ी फैन थीं और खुद शाहरुख भी। शाहरुख ने बताया कि वो और गौरी, दोनों ही मेरी फिल्में देखते थे। मेरी फिल्में देखते हुए ही दोनों के रोमांस की शुरुआत हुई। दोनों मेरी फिल्में साथ देखने जाते थे। मुझे खुद भी इस बारे में पता नहीं था।’
नीलम ने खुद को दिया श्रेय
नीलम आगे खुद को बॉलीवुड के आइकॉनिक कपल शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी शुरू होने का श्रेय देती हैं। वह कहती हैं- ‘तो… शाहरुख और गौरी के एक होने की एक वजह मैं भी हूं। हालांकि, ये बात मुझे भी नहीं पता था। मुझे नहीं पता था कि मेरी फिल्मों की वजह से इंडियन सिनेमा की ये खूबसूरत जोड़ी बनी है।’ बता दें, शाहरुख खान ने 1991 में गौरी खान से शादी की थी। दोनों की शादी को 34 साल हो चुके हैं और आज के समय में दोनों तीन बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के पेरेंट्स हैं।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली-मुंबई छोड़िए, क्या आपने सैफ अली खान का कतर वाला आलीशान घर देखा? नवाब ने खुद दिखाया अंदर का नजारा
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



