digital products downloads

अमिताभ बच्चन संग सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगाने वाले डायरेक्टर

अमिताभ बच्चन संग सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगाने वाले डायरेक्टर

Image Source : INSTAGRAM@RISHIKAPOOR
मनमोहन देसाई

बॉलीवुड में अपने समय के सुपरस्टार डायरेक्टर रहे मनमोहन देसाई ने हिंदी सिनेमा को मर्द, नसीब, ब्लफ मास्टर और किस्मत समेत 23 से ज्यादा फिल्में दी हैं। आज ही के दिन 1937 में हुआ था। उनके पिता भी फिल्मी दुनिया के जाने माने प्रोड्यूसर थे। लेकिन मनमोहन जब महज 4 साल के थे तभी अपने पिता को खो दिया। पिता के निधन के बाद परिवार की हालत काफी बुरी हो गई थी और आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा था। इसके बाद मनमोहन का पूरा परिवार पिता के एक छोटे से ऑफिस में रहने लगा था। आज उनकी जयंती के मौके पर हम जानते हैं उनके करियर की कहानी, कैसे उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ 9 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और ऋषि कपूर के पसंदीदा कलाकारों में से एक बन गए। 

छलिया फिल्म से की थी शुरुआत

मनमोहन देसाई ने साल 1960 में आई फिल्म छलिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि डेब्यू फिल्म ने उन्हें उस पहचान को नहीं दिलाया जिसके वे हकदार थे। लेकिन इसके बाद देसाई फिर कभी नहीं रुके और ब्लफ मास्टर, बदतमीज, किस्मत, सच्चा छूटा समेत दर्जनों फिल्मों को डायरेक्ट किया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं जिन्होंने इतिहास बदल दिया। देसाई ने सबसे ज्यादा अमिताभ बच्चन के साथ कुल 9 फिल्मों में काम किया है। इनमें से ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रही थीं। 

ऋषि कपूर थे फैन

मनमोहन देसाई ऐसे फिल्म मेकर थे जिनकी दोस्ती सभी फिल्मी घरानों से हुआ करती थी। कपूर परिवार से भी देसाई की घनी दोस्ती थी। ऋषि कपूर उनके मुरीद हुआ करते थे। ऋषि कपूर को उन्होंने फिल्म अमर अकबर एंथॉनी में कास्ट किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और इसे दूसरी भाषाओं में रीमेक किया गया था। फिल्म में दमदार किरदारों को देख फैन्स आज भी इस कहानी को पसंद करती है। मनमोहन देसाई की जयंती पर एक बार ऋषि कपूर ने अपनी भावनाओं को दर्शाया था। जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर देसाई को श्रद्धांजलि दी थी और उनकी खूब तारीफ की थी। देसाई का 1 मार्च 1994 में निधन हो गया था। लेकिन उनकी फिल्में आज भी उनकी इस दुनिया में मौजूदगी का अहसास कराती हैं। आज जयंती के मौके पर फैन्स ने उनकी फिल्मों को याद किया है। 

ये भी पढ़ें- कन्नड़ सिनेमा की हीरोइन रान्या राव के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट, 100 करोड़ रुपयों से ज्यादा का है मामला

‘लोग जल्दी भूल जाते हैं’, बॉर्डर 2 की सफलता के बाद खुलकर बोले अहान शेट्टी, पिता से तुलना पर होती है खीझ

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp