digital products downloads

अमीषा पटेल ने दिखाई पुरानी यादों की झलक

अमीषा पटेल ने दिखाई पुरानी यादों की झलक

अभिनेत्री अमीषा पटेल ने सलमान खान के साथ लॉस एंजिल्स में मनाए गए अपने जन्मदिन के जश्न की कुछ प्यारी पुरानी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अमीषा अपने जन्मदिन के खास दिन पर केक काटते हुए दिख रही हैं। पोस्ट की पहली तस्वीर में सलमान और अमीशा एक-दूसरे के बगल में खड़े नजर आ रहे हैं। अमीशा मुस्कुरा रही हैं और वहीं सलमान के चेहरे पर शरारती भाव हैं। इन दोनों के आसपास कुछ और लोग भी हैं जो ‘गदर’ अभिनेत्री के साथ केक काटने की प्यारी रस्म में शामिल हुए थे। दूसरी तस्वीर में सलमान अमीशा के कान में कुछ फुसफुसाते हुए दिख रहे हैं।

पोस्ट शेयर कर लिखा भावुक कैप्शन

उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘अमेरिका के लॉस एंजेलोस में मेरे जन्मदिन के जश्न की पुरानी यादें – हमारे विश्व दौरे के दौरान!! हमेशा की तरह प्यारे अंदाज में सलमान खान के साथ जन्मदिन का केक काटना।’। अमीशा सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी लगातार अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अमीशा न्यूयॉर्क में आए स्नो स्टॉर्म में फंस गईं, लेकिन उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का भरपूर फायदा उठाने का फैसला किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करके अपनी बर्फीली सैर की झलक दिखाई। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘न्यूयॉर्क – बर्फीले तूफान में फंसी हूं और उड़ानें नहीं हो पा रही हैं – तो क्यों न इस बर्फबारी का पूरा आनंद उठाया जाए।’ वीडियो में अभिनेत्री न्यूयॉर्क की सड़कों पर घुटनों तक गहरी बर्फ में गर्म सर्दियों के कपड़ों में चलती हुई दिखाई दे रही हैं।वीडियो में उन्हें बर्फ के गोले बनाते और अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए भी देखा जा सकता है।

गदर 2 में आई थीं नजर

काम की बात करें तो अमीशा ने 2000 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ब्लॉकबस्टर डेब्यू के बाद, उन्होंने गदर: एक प्रेम कथा, हमराज, भूल भुलैया और रेस 2 जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री में अपनी स्थिति और मजबूत की। अमीशा को आखिरी बार फिल्म गदर 2 में देखा गया था, जिसमें उन्होंने सकीना के अपने लोकप्रिय किरदार को फिर से निभाया था।

ये भी पढ़ें- 8.3 रेटिंग वाली इस फिल्म का बनेगा सीक्वल, 1984 में लूट लिए थे 4 फिल्म फेयर अवॉर्ड, डायरेक्टर ने की घोषणा

बंगाली एक्टर का 43 साल की उम्र में आकस्मिक निधन, शूटिंग के दौरान हादसे में चली गई जान, CM ममता बनर्जी ने जताया दुख

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp