
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘धुरंधर 2’ का ही जलवा छाया है। हर तरफ बस रणवीर सिंह स्टारर फिल्म की ही चर्चा है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। धुरंधर 2 के अलावा रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। इस बीच एक और बड़ी फिल्म का ऐलान हो चुका है और वो भी बेहद दमदार अंदाज में। धुरंधर 2, रामायण और वाराणसी जैसी बड़ी फिल्मों के बीच एटली कुमार ने ‘पुष्पा 2’ स्टार अल्लू अर्जुन अभिनीत नई फिल्म का धांसू टीजर पोस्टर जारी कर दिया है, जिसने अल्लू अर्जुन के फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है। यही नहीं, अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर एटली कुमार सुपरस्टार के फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज देने की तैयारी में हैं।
8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन का बर्थडे
अल्लू अर्जुन के जन्मदिन को लेकर उनके फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह का माहौल है, और यह सिर्फ जश्न तक ही सीमित नहीं है। अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर मेकर्स बहुप्रतीक्षित फिल्म AA22xA6 का टाइटल पोस्टर जारी करने वाले हैं, जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था। अभिनेता के जन्मदिन से एक दिन पहले, AA22xA6 के मेकर्स ने एक टीजर पोस्टर जारी करके प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है। इसी के साथ मेकर्स ने 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे टाइटल पोस्टर जारी करने का भी वादा किया है।
AA22xA6 का टीजर पोस्टर
अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म AA22xA6 के निर्माताओं ने एक टीजर पोस्टर जारी किया है। सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म के पोस्टर में एक भेड़िया जैसे नुकीले पंजों वाला हाथ अंधेरे बैकग्राउंड को चीरता हुआ दिखाई दे रहा है, जो एक दमदार और भव्य माहौल का संकेत देता है। पोस्टर साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, “ब्लास्ट टाइटल पोस्टर के लिए तैयार हो जाइए – कल सुबह 11 बजे।” इस पोस्ट में मेकर्स ने अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण को भी टैग किया है, जिससे पता चलता है कि दीपिका भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
AA22xA6: कलाकार और क्रू
AA22xA6 को एक हाई ओक्टेन एक्शन एंटरटेनर के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसमें अल्लू अर्जुन एक ऐसे क्षेत्र में कदम रख रहे हैं जो उनके लिए भी बिल्कुल नया है। अल्लू अर्जुन के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं। एटली कुमार के साथ दीपिका ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ में भी काम कर चुकी हैं, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में थे और उनके साथ नयनतारा भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थीं। बताया जा रहा है कि फिल्म की टीम ने फिल्म के वीएफएक्स के लिए हॉलीवुड के दिग्गजों के साथ साझेदारी की है।
फिल्म को लेकर उत्साहित हैं एटली कुमार
इससे पहले, फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए एटली ने कहा था, “यह वह फिल्म है जिसे बनाने का मैंने हमेशा सपना देखा है। स्क्रिप्ट को एक ऐसे रूप में ढालने में सालों का समय लगा है जिस पर मुझे पूरा विश्वास है। अब इसे आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन सर के साथ, सन पिक्चर्स में कलानिधि मारन सर के दूरदर्शी नेतृत्व में, पर्दे पर उतारना किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। फिल्म अपने मूल में जनहितकारी है और इसकी कहानी कहने का अंदाज जादुई है, जो दुनिया भर के दर्शकों को भावुक और मनोरंजन करने के लिए बनाई गई है।” फिलहाल, सभी की निगाहें टाइटल के अनावरण पर टिकी हैं, और प्रशंसक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि कल, 8 अप्रैल को पोस्टर जारी होने के बाद आगे क्या होता है।
ये भी पढ़ेंः 4000 करोड़ी ‘रामायण’ की मंथरा कौन? शाहरुख खान संग शुरू किया था करियर, आमिर-सलमान संग भी कर चुकी हैं काम
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited





