
धर्मेंद्र।
बॉलीवुड के हीमैन कहने जाने वाले दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। 89 साल की उम्र में भी वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपने दिल की बात शेयर करते हैं। वो फैंस को खुद अपना हाल बताते हैं और अपने अच्छे गुजर रहे वक्त की झलकियां भी दिखाते हैं। हाल में ही धर्मेंद्र को अजीबोगरीब हाल में स्पॉट किया गया है। इसे देखने के बाद उनके फैंस की चिंता काफी बढ़ गई है। आज एक्टर को मुंबई में एक अस्पताल के बाहर देखा गया, जहां उनके आंखों पर बंधी पट्टी को देखकर फैंस बेचैन हो उठे और अब कमेंट सेक्शन में सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनके चहेते स्टार को हुआ क्या है।
धर्मेंद्र ने अपनी बातों से जीता दिल
गौर करने वाली बात ये है कि इस हाल में भी धर्मेंद्र की हिम्मत जरा भी नहीं टूटी है। उन्होंने इस बार भी ऐसी बात कही कि लोगों का ध्यान उनकी बातों पर टिक गटा और उनकी तारीफों के पुल बंधने लगे। धर्मेंद्र ने अपनी दोनों बाजुओं को उठाकर कहा, ‘अभी बहुत दम है, अभी भी जान है। आंख का इलाज करा के आया हूं। लव यू मेरे दर्शकों, लव यू फैंस, मैं स्ट्रॉन्ग हूं।’ उनकी इन बातों को सुनने के बाद किसी में भी जुनून भर जाएगा। इस उम्र में धर्मेंद्र जैसा जीने का जज्बा कम ही लोगों में देखने को मिलता है। एक्टर ने आंख में क्या हुआ इसके बारे में ज्यादा अपडेट नहीं दिया है, लेकिन उनके फैंस जल्द उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
यहां देखें वीडियो
लोगों का रिएक्शन
एक फैन ने लिखा, ‘आप जल्द ही एकदम फिट हो जाएंगी धर्मेंद्र सर।’ एक और फैन ने लिखा, ‘हौसला हो तो इनके जैसा।’ वहीं एक शख्स ने लिखा, ‘इस उम्र में भी कितने जिंदा दिल और खुशमिजाज हैं।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘धर्मेद्र का कोई जवाब नहीं वो असल हीमैन हैं।’ लोग एक्टर के हौशना और जिंदा दिल मिजाज की जमकर तारीफें कर रहे हैं। वैसे भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है, फैंस एक्टर की एक झलक के लिए घंटों इंतजार करते हैं।
इन फिल्मों में आए थे नजर
बता दें, 89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र काम कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। इसके अलावा भी वो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे। दोनों ही फिल्मों में उनके छोटे लेकिन दमदार किरदारों को पसंद किया गया था। धर्मेंद्र की अपकमिंग फिल्म को लेकर कोई खास अपडेट नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर हर दिन फैंस के लिए उनके नए पोस्ट आते रहते हैं।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited